Coronavirus in Bihar : पहली बार बिहार के 21 जिलों में मिले 100 से अधिक नये केस, पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6253 नये मरीज मिले

Published at :17 Apr 2021 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : पहली बार बिहार के 21 जिलों में मिले 100 से अधिक नये केस, पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6253 नये मरीज मिले

Ghaziabad: People wait for their turn to get tested for Covid-19 at a testing centre, as coronavirus cases surge across the country, at Vasundhara, in Ghaziabad, Thursday, April 15, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI04_15_2021_000074B)

बिहार में कोरोना संक्रमण ने लगातार चौथे दिन नया रिकॉर्ड बनाया. शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक 6253 नये कोरोना मरीज मिले. इसके साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 33,465 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में कोरोना संक्रमण ने लगातार चौथे दिन नया रिकॉर्ड बनाया. शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक 6253 नये कोरोना मरीज मिले. इसके साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 33,465 हो गयी है. इससे पहले 15 अप्रैल को 6133, 14 अप्रैल को 4786 व 13 अप्रैल को 4157 नये कोरोना मरीज मिले थे. सबसे अधिक पटना जिले में 1364 नये पॉजिटिव मिले, जो गुरुवार की तुलना में 35 फीसदी कम है.

पटना जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर11155 हो गयी है. इधर लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक जांच की गयी. शुक्रवार को एक लाख 404 सैंपलों की जांच हुई. वहीं, 24 घंटे में 1853 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 13 की मौत हो गयी.

रिकवरी दर गिर कर 88.53% हो गयी है. पटना समेत चार जिलों में 300 से अधिक और पहली बार 21 जिलों में 100 से अधिक नये केस मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना के बाद सबसे अधिक गया में 590 नये मरीज मिले हैं.

इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 393, भागलपुर में 386, बेगूसराय 257, सारण में 248, औरंगाबाद में 183, मुंगेर 173, रोहतास में 169, गोपालगंज में 153, पश्चिमी चंपारण में 151, सीवान में 147, पूर्वी चंपारण में 144, भोजपुर में 142, जहानाबाद में 139, पूर्णिया में 137, वैशाली व नालंदा में 117-117, सहरसा में 115, समस्तीपुर में 103, नवादा में 100 नये मामले दर्ज किये गये हैं.

अरवल में 97, मधेपुरा में 92, किशनगंज में 67, खगड़िया में 66, बांका में 58, अररिया, मधुबनी, दरभंगा व कटिहार में 56-56, कैमूर में 53, सुपौल में 50, लखीसराय में 49, सीतामढ़ी में 39, जमुई में 37, शेखपुरा में 32, खगड़िया में 31, बक्सर में 29 व शिवहर में 19 नये मामले दर्ज किये गये हैं.

अब तक – 5657953 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है़ शुक्रवार को 39237 लोगों को टीका दिया गया़

आंकड़ा

तारीख – रिकवरी प्रतिशत – मौत – सैंपल जांच

16 अप्रैल – 88.57 – 13 – 100404

15 अप्रैल – 89.75 – 24 – 101236

14 अप्रैल – 91. 40 – 21 – 100134

13 अप्रैल – 92. 50 – 14 – 93523

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन