Coronavirus in Bihar : बिहार में 32 दिनों बाद मिले छह हजार से कम नये केस, 1.25 लाख सैंपलों की हुई जांच

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 May 2021 6:34 AM

विज्ञापन

राज्य में 32 दिन बाद छह हजार से कम नये कोरोना संक्रमित पाये गये. पिछले 24 घंटे के दौरान 5920 नये पॉजिटिव पाये गये, जबकि एक लाख 25 हजार 342 सैंपलों की जांच की गयी. इससे पहले इससे कम 14 अप्रैल को 4786 नये केस पाये गये थे.

विज्ञापन

पटना. राज्य में 32 दिन बाद छह हजार से कम नये कोरोना संक्रमित पाये गये. पिछले 24 घंटे के दौरान 5920 नये पॉजिटिव पाये गये, जबकि एक लाख 25 हजार 342 सैंपलों की जांच की गयी. इससे पहले इससे कम 14 अप्रैल को 4786 नये केस पाये गये थे. उसके अगले दिन नये पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 6133 हो गयी थी.

16 जिलों में 100 से कम नये केस

पटना जिले में सर्वाधिक 1189 नये संक्रमित पाये गये. 16 जिलों में 100 से कम नये पॉजिटिव मिले हैं. इनमें कैमूर में आठ, शिवहर में 12, बांका में 22, जमुई में 29, लखीसराय में 30, भोजपुर में 33, जहानाबाद में 34, नवादा में 39, रोहतास में 47, अरवल में 48, बक्सर में 53, शेखपुरा में 57, सीतामढ़ी में 58, मुंगेर में 66, खगड़िया में 87 व किशनगंज में 96 नये पॉजिटिव पाये गये.

इसके अलावा वैशाली में 371, गया में 289, समस्तीपुर में 280, पश्चिम चंपारण में 228, नालंदा व मधुबनी में 226-226, बेगूसराय में 214, मुजफ्फरपुर में 203, सुपौल में 200, पूर्वी चंपारण में 191, गोपालगंज में 174, औरंगाबाद में 169, भागलपुर में 165, पूर्णिया में 161, कटिहार में 153, सीवान में 136, सहरसा में 133, सारण में 124, मधेपुरा में 110, अररिया व दरभंगा में 106-106 नये पॉजिटिव पाये गये.

पांच प्रतिशत के नीचे आयी संक्रमण दर

राज्य में कोरोना की संक्रमण दर घट अब 4.72% हो गयी है, जो पिछले 34 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले इससे कम संक्रमण दर 13 अप्रैल को 4.44% की थी.

88.81% हुई रिकवरी दर एक्टिव मरीज 69,697

24 घंटे में 11,216 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. इसके साथ ही रिकवरी दर बढ़ कर 88.81% हो गयी है जो 15 अप्रैल के बाद सबसे अिधक है. एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 69,697 हो गयी है, जो 22 अप्रैल के बाद सबसे कम है. वहीं, 24 घंटे में 96 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन