Coronavirus in Bihar : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 14.40 प्रतिशत रही संक्रमण दर, 90 संक्रमितों की हुई मौत

Published at :07 May 2021 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 14.40 प्रतिशत रही संक्रमण दर, 90 संक्रमितों की हुई मौत

राज्य में एक बार फिर कोरोना के नये केस की संख्या 15 हजार से अधिक रही. गुरुवार को 15126 नये पॉजिटिव पाये गये. हालांकि, संक्रमण दर 14.40% रही, जो बुधवार की तुलना में 1.18% कम है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में एक बार फिर कोरोना के नये केस की संख्या 15 हजार से अधिक रही. गुरुवार को 15126 नये पॉजिटिव पाये गये. हालांकि, संक्रमण दर 14.40% रही, जो बुधवार की तुलना में 1.18% कम है.

इससे पहले 30 अप्रैल को सबसे अधिक 15853 नये केस मिले, तब संक्रमण दर भी रिकॉर्ड 16.15% रही थी. कुल एक लाख पांच हजार 24 सैंपलों की जांच की गयी. 28 अप्रैल के बाद पहली बार जांच का आंकड़ा एक लाख को पार किया है.

पिछले 24 घंटे में 13 हजार 364 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. इसके कारण रिकवरी दर थोड़ा बढ़ कर 78.65% हो गयी है. वहीं, 90 कोरोना संक्रमितों मौत हो गयी. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर एक लाख 15 हजार 151 हो गयी है.

पटना में रिकॉर्ड 3665 नये संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना में रिकॉर्ड 3665 नये संक्रमित पाये गये. इसके बाद गया में 752, मुजफ्फरपुर में 736, नालंदा में 535, पश्चिम चंपारण में 533 और भागलपुर में 503 नये कोरोना संक्रमित पाये गये.

बेगूसराय में 490, मुंगेर में 448, सारण में 441, समस्तीपुर में 422, मधुबनी में 409, औरंगाबाद में 399, जमुई में 376, पूर्णिया में 375, सहरसा में 360, कटिहार में 326, गोपालगंज में 315, वैशाली में 307, सुपौल में 300, सीवान में 277, बक्सर में 269, अररिया में 251, पूर्वी चंपारण में 236, नवादा में 229, मधेपुरा में 223, खगड़िया में 209 पॉजिटिव पाये गये.

अरवल में 195, दरभंगा में 176, भोजपुर में 172, रोहतास में 156, शेखपुरा में 155, जहानाबाद में 150, सीतामढ़ी में 141, बांका में 125, किशनगंज में 124, शिवहर में 109, लखीसराय में 108 और कैमूर में 21 नये पॉजिटिव पाये गये. वहीं, दूसरे राज्यों के 108 लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन