Coronavirus in Bihar : बिहार में मिले कोरोना के 864 नये पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर हुई 3560

Published at :05 Apr 2021 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में मिले कोरोना के 864 नये पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर हुई 3560

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 864 नये मामले पाये गये. इसके साथ साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 3560 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होनेवालों की संख्या 245 है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 864 नये मामले पाये गये. इसके साथ साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 3560 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होनेवालों की संख्या 245 है.

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 67,033 सैंपलों की जांच की गयी. सभी 38 जिलों में नये पॉजिटिव पाये गये. सबसे अधिक पटना जिले 372 नये केस पाये गये.

पटना के बाद सर्वाधिक 60 नये कोरोना पॉजिटिव जहानाबाद जिले में पाये गये. इसके अलावा भागलपुर में 46, मुजफ्फरपुर में 34 नये मामले मिले. वैशाली व मुंगेर में 25-25, पश्चिम चंपारण 23, बेगूसराय व गया में 19-19, दरभंगा में 17, सुपौल में 16, सारण व सहरसा में 14-14, सीवान में 12, पूर्णिया में 11, रोहतास में 10 नये केस पाये गये.

इसके अलावा मधुबनी, नालंदा, समस्तीपुर व शेखपुरा में नौ-नौ, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण व कैमूर आठ-आठ, अररिया, भोजपुर, जमुई व खगड़िया सात-सात, बांका, बक्सर, गोपालगंज, नवादा व सीतामढ़ी छह-छह, अरवल और शिवहर में तीन-तीन, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय व मधेपुरा में दो-दो नये पॉजिटिव पाये गये हैं.

इसके साथ ही पटना में कोलकाता के दो और इलाहाबाद, असम, देवघर, जामनगर, लुधियाना व रांची के एक-एक व्यक्तियों के सैंपल पॉजिटिव पाये गये. रोहतास में अहमदाबाद व भोपाल के एक-एक, बक्सर में बलिया के एक, पश्चिम चंपारण में मध्य प्रदेश के एक, मुजफ्फरपुर में दक्षिण 24 परगना के दो व रांची के व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव पाया गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन