राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, सशस्त्र पुलिस ने दी  शोक सलामी

Published by :Prashant Tiwari
Published at :30 Jan 2025 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar CM: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सशस्त्र पुलिस ने दी शोक सलामी

इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गई. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की.

तेजस्वी ने भी महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, “सभी देशवासियों को जागरूक और एकजुट कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक जन आंदोलन में परिवर्तित करने वाले सत्य, अहिंसा और सदाचार के पुजारी, परम पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि.”  

इसे भी पढ़ें: सासाराम के सांसद पर कैमूर में हुआ हमला, घटनास्थल पर पहुंचे SP

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन