CM Nitish Gift: नीतीश कुमार ने सहरसा को दी बड़ी सौगात, 210 करोड़ रुपये से होगा जिले का विकास

Updated:
विज्ञापन
cm nitish saharsa| CM Nitish Kumar gave a gift of Rs 210 crore to Saharsa during Pragati Yatra.

योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते सीएम नीतीश

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा जिले के सत्तर कट्टैया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मेनहा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 210 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

विज्ञापन

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा जिले के सत्तर कट्टैया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मेनहा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 210 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने +2 उच्च विद्यालय, मेनहा परिसर में स्थित स्कूल का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया. नीतीश कुमार लाभुकों के बीच पहुंचे और कई योजनाओं का सौगात दिया. उसके साथ ही खेल मैदान एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण भी किया.

कई योजनाओं का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए भूमि का किया अवलोकन

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन किया और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हेतु चिह्नित भूमि का अवलोकन किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, विधायक डॉ. आलोक रंजन, गुंजेश्वर साह, आयुक्त राजेश कुमार, डीआईजी मनोज कुमार, डीएम वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

210 करोड़ रुपए की 52 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा से सुबह 10:25 बजे अपना दौरा शुरू किए. हेलिकॉप्टर से सहरसा जिले के महिषी प्रखंड पहुंचें, जहां उन्होंने महंथ दाहौर दास कबीर उच्च विद्यालय के खेल मैदान का उद्घाटन किया और जीविका दीदियों से बातचीत की. इस तीसरे चरण की यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने 210 करोड़ रुपए की 52 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

कन्या +2 उच्च विद्यालय का किया उद्घाटन

Also Read: बिहार के ‘मिथिला मखाना’ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, डाक विभाग कर रहा ये तैयारी

तीन अलग-अलग विभाग के 16 नई परियोजनाओं का शिलान्यास

सहरसा जिला के सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि 93.89 करोड़ रुपए की 7 अलग अलग विभागों के 36 योजनाओं का उद्घाटन और 116.16 करोड़ रुपए की तीन अलग अलग विभाग के 16 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसमें सबसे अधिक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम की 10 योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन