राज्यपाल ने किया 'कश्यप का जीवन व दर्शन' पुस्तक का विमोचन, नवादा के डॉ. अरविंद शाही रहे विशेष अतिथि

पकरीबरावां के डॉ अरविंद कुमार शाही को सम्मानित करते बिहार के राज्यपाल. | Prabhat Khabar Network
नवादा में 'कश्यप का जीवन व दर्शन' पुस्तक का भव्य विमोचन हुआ, जिसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि रहे. यह पुस्तक नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने में सहायक होगी.
Kashyap Ka Jeevan Va Darshan Book Launch Nawada : पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन व राजनीतिक शोध संस्थान में आयोजित समारोह में डॉ. प्रो. राजेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक 'कश्यप का जीवन व दर्शन' का विमोचन बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने किया. कार्यक्रम में नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के खपुरा निवासी डॉ. अरविंद कुमार शाही विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए.
Nawada News : राज्यपाल का किया सम्मान
समारोह के दौरान डॉ. अरविंद कुमार शाही ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कश्यप गोत्रीय महासभा की ओर से किया गया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रो. संजय पासवान ने की. इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार शाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कश्यप ऋषि के जीवन पर हुई चर्चा
वक्ताओं ने कश्यप ऋषि के जीवन, उनकी परंपरा, कश्मीर से उनके ऐतिहासिक संबंध और भारतीय समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, ज्ञान और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
भारतीय संस्कृति के संरक्षण की पहल
समारोह में मौजूद लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन को भारतीय संस्कृति और इतिहास के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा इसके व्यापक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










