लालू ने क्या कहा जिसके बाद लड़की ने लगा ली फांसी? परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Published by :Paritosh Shahi
Published at :06 Apr 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने क्या कहा जिसके बाद लड़की ने लगा ली फांसी? परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

West Champaran: बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के नौरंगिया में एक 19 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली. लड़की की शादी 9 अप्रैल को होने वाली थी. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लड़की के भाई ने बताया कि जिस लड़के के उसकी शादी होने वाली थी उसने ही मेरी बहन को अंतिम बार कॉल किया था.

विज्ञापन

West Champaran,चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण के पुलिस जिला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया में शादी के पहले होने वाले पति के साथ फोन पर हुई किसी बात को लेकर 19 वर्षीय युवती काजल कुमारी ने फांसी लगा खुद की जान ले ली. नौरंगिया पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

अचानक गुमसुम हो गई काजल

मृतका के भाई संतोष चौधरी ने बताया कि काजल की शादी बगल के गांव झरहरवा में लालू साहनी से तय हुई थी. शादी 9 अप्रैल को होनी थी. इसे लेकर मेरे तरफ से सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी थी. यहां तक की शादी के कार्ड भी छप चुके थे. इसी बीच शनिवार की रात करीब 8 या 9 बजे लोग शादी का कार्ड इकट्ठा कर रहे थे. उसी समय काजल के मोबाइल पर उसके होने वाले पति का फोन आया और फोन पर क्या बात हुई पता नहीं चला. लेकिन वह गुमसुम हो गयी और देर रात में कब वह कमरे में फांसी लगा झूल गयी पता नहीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सबसे छोटी थी काजल

संतोष चौधरी ने आगे बताया कि मेरे बड़े भाई ट्रैक्टर से ईंट पहुंचाने का काम करते है. वह रात में करीब 12 बजे जब घर आए और खाना खाने के लिए गए तो देखा कि काजल घर में फांसी लगा झूल गयी है. उनके हल्ला करने पर सब कोई जाना. तब पुलिस को खबर दी गयी. काजल हम चार भाई और तीन बहन में सबसे छोटी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि किन कारणों से वह आत्महत्या की है पता नहीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन