पीएम कुसुम योजना से किसानों को मिलेगी सोलर की सुविधा, जानें कब है आवेदन की अंतिम तिथि

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Dec 2024 6:07 PM

विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना के तहत किसान अपनी जमीन पर सोलर सिस्टम लगा सकते हैं. आईये जानते हैं कि इसे लगाने के लिए किन-किन कागजों की जरूरत है.

विज्ञापन

PM Kusum Yojana: किसानों को बिजली के आभाव में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उर्जा विभाग की तरफ से एक नयी योजना शुरू की गयी है, जिसके तहत किसानों को सोलर दिया जाएगा. इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि इस योजना का लाभ किसान ले सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी है.

बिहार के किसानों को मिलेगा लाभ

आलोक अमृतांशु ने बताया कि किसान पीएम कुसुम योजना के तहत किसान अपनी जमीन पर सोलर सिस्टम लगा सकते हैं. सोलर पावर प्लांट के माध्यम से कृषि कार्यों में सुगमता तो आयेगी ही साथ में उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है. बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा कृषि मिश्रित फीडरों का सोलराइजेशन किया जा रहा है. इससे बिहार के किसानों को लाभ मिलेगा. एक मेगावाट सोलर प्लांट लगाने के लिए चार एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आवेदन करने के लिए ये कागजात अनिवार्य

इस योजना पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों द्वारा सब्सिडी दिया जाएगा. 1 साल के अंदर कोरल प्लांट चालू कर दिया जाएगा. समझौते के तहत किसानों से 25 सालों तक बिजली विभाग खरीदेगी. इस योजना का लाभ किसान, किसान समूह, सहकारिता, पंचायत, किसान उत्पादक संघ,जल उत्पादक संघ, स्वयं सहायता समूह, बिना किसी तकनीकी वित्तीय मापदंड के लाभ ले सकते हैं. आवेदन करने के लिए आवेदकों को पैन कार्ड, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर अनिवार्य है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन