Bihar News: शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देसी शराब और हथियार के साथ दो गिरफ्तार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jan 2025 6:59 PM
बिहार पुलिस
Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इनके पास से कई आपत्तिजनक चीजों को बरामद किया है.
Bihar News: पश्चिम चंपारण के नदी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक देसी एक नाली बंदूक, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा के साथ के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने 40 लीटर शराब और एक बाइक को भी जब्त किया है. दोनों अपराधी सीमावर्ती यूपी के बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के अमवा दिगर गांव निवासी है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
नदी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मुजवाना टांड़ में शराब की बड़ी खेप आई है. मिली सूचना के आधार पर स्थानीय लोगों के सहयोग से गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान सीमावर्ती यूपी के बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के अमवा दिगर गांव निवासी सुरेंद्र यादव व संतोष यादव को मौके से गिरफ्तार किया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
नदी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों के पास से 16 लीटर देसी शराब, 23 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक बाइक को जब्त किया गया . उन्होंने बताया कि दोनों शराब तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है . थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ही तस्कर शराब के अवैध धंधा से जुड़े हुए हैं पूर्व में भितहा एवं ठकराहा थाने की पुलिस के द्वारा शराब मामले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2500 लीटर स्प्रिट के साथ रैपर बनाने वाली मशीन जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










