बीपीओ ने दो मनरेगा मजदूरों को दिया बेरोजगारी भत्ता

Published at :03 Jun 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीओ ने दो मनरेगा मजदूरों को दिया बेरोजगारी भत्ता

सोनुवा : सोनुवा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा बीपीओ शीतल सिंकु ने शुक्रवार को प्रखंड के बारी पंचायत झालियामारा गांव के दो मनरेगा मजदूर आसाई कुई व जयपाल हेंब्रम को पांच दिन का बेरोजगारी भत्ता प्रति मजदूर 210 रुपये कुल 420 रुपये प्रदान किया. यह राशि बीपीओ के मानदेय से भुगतान किया गया. उक्त जानकारी देते […]

विज्ञापन
सोनुवा : सोनुवा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा बीपीओ शीतल सिंकु ने शुक्रवार को प्रखंड के बारी पंचायत झालियामारा गांव के दो मनरेगा मजदूर आसाई कुई व जयपाल हेंब्रम को पांच दिन का बेरोजगारी भत्ता प्रति मजदूर 210 रुपये कुल 420 रुपये प्रदान किया. यह राशि बीपीओ के मानदेय से भुगतान किया गया.
उक्त जानकारी देते हुए मनरेगा सहायता केेंद्र संचालन कर रहे प्रदान संस्था के सुभोजित घोष, नंद किशोर व रवि कुमार ने बताया कि मनरेगा मजदूर आसाई कुई व जयपाल हेंब्रम विगत दिनों मनरेगा सहायता केेंद्र से काम मांगा था. काम मांगने के 20 दिन बाद प्रखंड मनरेगा कार्यालय से काम दिया गया था. जिसके कारण उन्हें पांच दिनों का बेरोजगारी भत्ता दिया गया. मनरेगा सहायता केेंद्र के रवि कुमार ने बताया कि मनरेगा कानून के तहत मनरेगा मजदूरों द्वारा काम मांगने के 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिला था. मौके पर बीडीओ प्रवेश कुमार साव, प्रदान संस्था की रूपाली महापात्र, जीतेंद्र गुप्ता, मनरेेगा सहायता केंद्र के संदीप प्रधान आदि उपस्थित थे.
जिला में पहली बार मिला बेरोजगारी भत्ता: पश्चिम सिंहभूम जिला में पहली बार सोनुवा के बारी पंचायत के मजदूरों को मनरेगा के तहत बेरोजगारी भत्ता दिया गया. मालुम रहे कि सोनुवा में मनरेगा मजदूरों को काम व हक दिलाने के लिए मनरेगा सहायता केंद्र खोला गया है, जहां पर मनरेगा मजदूर काम की मांग करने के काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता की मांग करते हैं. मनरेगा सहायता केंद्र मनरेगा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन