जिन स्कूलों में नहीं बना किचन शेड, पैसा वापस करें : बीइइओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : बीआरसी सभागार में बीइइओ तेजिंदर कौर ने शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड के बीआरपी-सीआरपी के साथ बैठक की. बैठक में मॉडल विद्यालय, मध्य विद्यालय नकटी की रिपोर्ट जांच की गयी. बंदगांव प्रखंड का प्रभार लेने के बाद बीइइओ की यह पहली बैठक थी. उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय में अब तक किचन शेड का […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : बीआरसी सभागार में बीइइओ तेजिंदर कौर ने शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड के बीआरपी-सीआरपी के साथ बैठक की. बैठक में मॉडल विद्यालय, मध्य विद्यालय नकटी की रिपोर्ट जांच की गयी. बंदगांव प्रखंड का प्रभार लेने के बाद बीइइओ की यह पहली बैठक थी. उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय में अब तक किचन शेड का निर्माण नहीं हुआ है वे शेड की राशि वापस करे.
आधार कार्ड, बैंक खाता आदि जमा करने, ओटार, कराइकेला, नकटी, मेरेमगुटू, बंदगांव पंचायत को जीरो ड्रॉप आउट पंचायत घोषित करने, 2014-15 एवं 2015-16 की खाद्यान्न उठाव की रिपोर्ट शीघ्र जमा करने, किट, पोशाक, बेंच डेस्क, बिजली की उपयोगिता प्रमाण पत्र व 2016-17 की किट की रिपोर्ट, रसोईया का मानदेय जुलाई 2016 के पूर्व का अगर विद्यालय में है तो उसे वापस करने समेत एमडीएम व बुक डिमांड पर चर्चा की गयी. मध्य विद्यालय नकटी को मॉडल विद्यालय बनाये जाने की रिपोर्ट मांगी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




