बसवरिया में दो गुटों में पत्थरबाजी

Published at :03 Jun 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
बसवरिया में दो गुटों में पत्थरबाजी

उपद्रवियों ने विवाद के दौरान एक बाइक में लगायी आग, दो को पुलिस ने लिया हिरासत में नगर जदयू के अध्यक्ष के घर आयी थी बरात, जदयू अध्यक्ष सहित छह घायल घटना की सूचना मिलते ही एसपी पहुंचे घटना स्थल पर, समझा-बुझाकर दोनों पक्षों के लोगों को कराया शांत बेतिया : बसवरिया में धुनियाटोली में […]

विज्ञापन
उपद्रवियों ने विवाद के दौरान एक बाइक में लगायी आग, दो को पुलिस ने लिया हिरासत में
नगर जदयू के अध्यक्ष के घर आयी थी बरात, जदयू अध्यक्ष सहित छह घायल
घटना की सूचना मिलते ही एसपी पहुंचे घटना स्थल पर, समझा-बुझाकर दोनों पक्षों के लोगों को कराया शांत
बेतिया : बसवरिया में धुनियाटोली में गुरुवार की देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गये. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. पत्थरबाजी में जदयू के नगर अध्यक्ष भगत पटेल, लीलावती देवी, सुभाष पटेल, चन्द्रभान पटेल, बाल्मीकि पटेल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये.
वहीं उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले ली. विवाद का कारण धार्मिक स्थल के समीप बैंड बाजा बजाना बताया जा रहा है. घाटना की सूचना मिलते हीं एसपी विनय कुमार, एसडीएम सुनील कुमार, एएसपी महम्मद कासिम, एसडीपीओ संजय कुमार झा, मुफस्सिल, नगर व कालीबाग ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. एसपी विनय कुमार ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
जदयू नगर अध्यक्ष भगत पटेल के बसवरिया धुनियाटोला स्थिति आवास पर उनकी भतीजी का देर रात बारात आया था. बारात को साज कर लड़का पक्ष लड़की पक्ष के दरबाजे पर जा रहा था.बारात जैसे हीं धार्मिक स्थल के समीप पहुंचा. एक पक्ष के लोगों ने धार्मिक स्थल के सामने बैंड बाजा बजाने का विरोध करने लगा व बाजा को बंद करा दिया. इससे दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये. पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगा. देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी.
पत्थरबाजी के दौरान नगर जदयू अध्यक्ष भगत पटेल, सुभाष पटेल, चन्द्रभान पटेल, बाल्मीकि पटेल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते हीं दल-बल के साथ घटना स्थल पर एसपी विनय कुमार पहुंचे व दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया. खबर लिखे जाने तक बसवरिया धुनियाटोली में तनाव कायम है, पर स्थिति नियंत्रण में है.
घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. बसवरिया धुनियाटोली में गुरूवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दोनों पक्षों के लोगों से प्रशासन ने संप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने का अपील की गयी. कहा गया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाय.
अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी जाय. ताकि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके. बैठक में सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, तकनीकी सेल के दारोगा विमलेन्दू कुमार, वार्ड पार्षद सहित दोनों पक्ष के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन