40 िडग्री तक पहुंचा जिले का तापमान

Published at :26 Apr 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
40 िडग्री तक पहुंचा जिले का तापमान

तपिश . सूरज अब ढाने लगा कहर, बढ़ी गरमी बेतिया : जिले में रविवार की रात आयी तेज आंधी पानी के बाद मंगलवार से अचानक तापमान बढ़ने लगा है. मौसम के तेवर में तल्खी आने लगी है. हालांकि रविवार के पूर्व महसूस की जा रही गर्मी जैसी हालत सोमवार को नहीं रही. लेकिन मंगलवार से […]

विज्ञापन

तपिश . सूरज अब ढाने लगा कहर, बढ़ी गरमी

बेतिया : जिले में रविवार की रात आयी तेज आंधी पानी के बाद मंगलवार से अचानक तापमान बढ़ने लगा है. मौसम के तेवर में तल्खी आने लगी है. हालांकि रविवार के पूर्व महसूस की जा रही गर्मी जैसी हालत सोमवार को नहीं रही. लेकिन मंगलवार से गर्म हवा के झोंके के बीच गर्मी का अहसास होने लगा है. गर्मी की वजह से लोगों को अपनी दिनचर्या बदलनी पड़ रही है. दोपहर की बजाय लोग सुबह-सुबह घरेलू काम निपटाने में भलाई समझ रहे है.तापमान में उतार चढ़ाव के चलते बीमारों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है.
खास यह है कि लू के थपेड़ों का असर भी देखने को मिलने लगा है. इससे अस्पतालों में बीमारों की संख्या बढ़ने की संभावना प्रबल हो गयी है. कई इलाकों में हुई बारिश व स्थानीय प्रभाव के असर से रविवार के बाद मौसम के तेवर थोड़े ढीले पड़ गए. सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज होने पर लोगों को राहत महसूस हुई. पर मंगलवार को तापमान बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया.
सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हुई. इससे पहले लोग आराम से आते-जाते रहे. नौ बजे के बाद सुबह 11 बजे तक धूप तेज तो रही, लेकिन इसे बर्दाश्त करना उतना मुश्किल नहीं था. पर 11 बजे के बाद अचानक तेज हवा के बीच अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने लगा और दोपहर में यह 40 डिग्री तक चला गया. दोपहर में तीन-चार घंटे तेज धूप का अहसास हुआ. अब दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. यहां दिनों-दिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. सुबह सूरज चढ़ने के साथ ही तेज धूप व गर्मी का अहसास होने लगा है.
छांव तलाश रहे लोग : तेज धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश कर रहे हैं. गांवों से आने वाले लोग भी अपने कामकाज निपटाने के बाद पार्कों में छाया की तलाश में रहते हैं. गर्मी का असर बाजार में दुकानों पर भी दिखाई पड़ रहा है और ग्राहकों की कमी के चलते दोपहर में अधिकांश दुकानदार कूलर-पंखे के आगे सुस्ताते नजर आते है.
ठंडे पेय की दुकानें सजीं : गर्मी के चलते शहर में जगह-जगह पेयजल, ठंडे पेय-पदाथोंर्, ज्यूस, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की दुकानें खुल गई है. वहीं इन दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रहने से रौनक रहती है. लोग अपने परिवार के साथ शाम को बाजारों में निकलने लगे है और ठंडे पेय-पदार्थ का मजा लेते दिखाई देते है.
बारिश के बाद अब तीखी धूप का असर
स्वच्छ पानी का उपयोग करें, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी के छीटें चेहरे पर मारते रहें
खीरा, चंदन, तुलसी गुलाब जल का प्रयोग करें
गर्मी में घमौरियों का प्रकोप भी बढ़ता है. इसमें नीम व तुलसी को पीस कर लगाने से लाभ मिलता है.
गर्मी में तले हुए मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए.
दही, फल, अंगूर, पपीता, संतरा, मौसमी का सेवन लाभकारी होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन