सामान्य 1000 व आरक्षित को 500 देना होगा नामांकन शुल्क

बेतिया : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 के प्रत्याशियों के लिए नामांकन शुल्क की दर जारी कर दी है. जिला निर्वाचन कार्यालय को शुल्क की निर्धारित दर की सूची उपलब्ध करा दी गयी है. इसके तहत नगर परिषद के सामान्य प्रत्याशियों का एक हजार व नगर पंचायत के सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों […]
बेतिया : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 के प्रत्याशियों के लिए नामांकन शुल्क की दर जारी कर दी है. जिला निर्वाचन कार्यालय को शुल्क की निर्धारित दर की सूची उपलब्ध करा दी गयी है. इसके तहत नगर परिषद के सामान्य प्रत्याशियों का एक हजार व नगर पंचायत के सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 400 रुपये नामांकन शुल्क देना होगा.
जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिए तीनों स्तर के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग नामांकन शुल्क की राशि निर्धारित की है. इसमें नगर निगम क्षेत्र के लिए नामांकन करनेवाले सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को दो हजार का शुल्क देय होगा. नगर निगम क्षेत्र में आरक्षित कोटि के प्रत्याशियों और सभी वर्ग की महिलाओं का नामांकन शुल्क एक हजार निर्धारित किया गया है. नगर परिषद क्षेत्र में नामांकन करनेवाले सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन शुल्क के रूप में एक हजार रुपये जबकि आरक्षित कोटि के साथ सभी कोटि की महिला प्रत्याशियों के लिए नामांकन का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है.
इसी तरह से नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन करनेवाले सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 400 रुपये जबकि आरक्षित कोटि सहित सभी वर्ग की महिलाओं को नामांकन शुल्क के रूप में 200 रुपये नामांकन शुल्क जमा कराना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




