दो महिलाओं की मिली लाश, सनसनी

Published at :04 Apr 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
दो महिलाओं की मिली लाश, सनसनी

बेतिया : जिले में दो अलग-अलग जगहों से दो महिलाओं की लाश मिली है. एक ही दिन दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है. दोनों की हत्या कर लाश को फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है. शहर से सटे मुफस्सिल थाने के विसंभरपुर-पकड़ी में सड़क किनारे 26 वर्षीया महिला की […]

विज्ञापन

बेतिया : जिले में दो अलग-अलग जगहों से दो महिलाओं की लाश मिली है. एक ही दिन दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है. दोनों की हत्या कर लाश को फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है. शहर से सटे मुफस्सिल थाने के विसंभरपुर-पकड़ी में सड़क किनारे 26 वर्षीया महिला की लाश मिली है. महिला की पहचान नहीं हो

लाश को जलाने का प्रयास किया गया है. वहीं इनरवा थाने के झझरी गांव के रांगी नदी के समीप महिला की लाश मिली है. मुफस्सिल व इनरवा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला की उम्र करीब 26 वर्ष बतायी जा रही है.

बताया
दो महिलाओं की
जाता है कि विसंभपुर-पकड़ी गांव के समीप सोमवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गये थे. ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक महिला की अधजली लाश को देखा. लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी. ग्रामीणों ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दोनों की अब तक नहीं हो
सकी है पहचान
हत्या कर लाश फेंके जाने
की जतायी जा रही है आशंका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन