तीन भाइयों को मारी गोली, एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

इनरवा थाने का मामला मैनाटांड (बेतिया) : इनरवा थाने की इनरवा पंचायत में भूमि विवाद को लेकर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष इनेश गिरि के पुत्र बाबू भैया ने पिता के संग मिल अपने तीन चचेरे भाइयों को गोली मार दी. घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे की है. गोली लगने से अमरेश गिरि उर्फ […]
विज्ञापन
इनरवा थाने का मामला
मैनाटांड (बेतिया) : इनरवा थाने की इनरवा पंचायत में भूमि विवाद को लेकर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष इनेश गिरि के पुत्र बाबू भैया ने पिता के संग मिल अपने तीन चचेरे भाइयों को गोली मार दी. घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे की है. गोली लगने से अमरेश गिरि उर्फ छोटू बाबू की मौत हो गयी है. उनके दो भाई अंजनी कुमार गिरि उर्फ पिंटू बाबू व अश्विनी गिरि गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.
गोली अंजनी की पीठ के बायें हिस्से व अश्विनी के बायें हाथ में कंधे को चीरते हुए बाहर निकल गयी है. गंभीर हालत में दोनों को मैनाटांड पीएचसी से बेतिया मेडिकल कॉलेज और वहां से पटना के लिए रेफर कर कर दिया गया है. हालत नाजुक बतायी जा रही है. इधर, घटना के बाद से सरपंच संघ के अध्यक्ष बेटे के साथ स्काॅर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गये हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना से गुस्साये लोगों ने मैनाटांड-इनरवा मुख्य पथ को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है.जानकारी के अनुसार, इनरवा पंचायत के रहनेवाले सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष
तीन भाइयों को
इनेश गिरि का उनके भाई अवधेश गिरि के पुत्रों से भूमि को लेकर विवाद है. इसको लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी है.
इधर,मापी के लिए अंचल में आवेदन दिया गया था. जिसकी जांच करने अंचल की टीम इनरवा आयी थी. इसी दौरान इनेश गिरि की उनके भाई के पुत्रों के साथ कहासुनी होने लगी. बाद में विवाद काफी बढ़ गया. इसी बीच इनेश गिरि का छोटा बेटा बाबू भैया मौके पर देसी कट्ठा
लेकर आया. अपने चचेरे भाइयों अमरेश गिरि, अंजनी गिरि व अश्विनी गिरि को ताबड़तोड़ गोली चला दी. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. गोली मारने के बाद इनेश गिरि अपने बेटे के साथ स्कार्पियो में बैठ फरार हो गया. इधर, गंभीर रूप से जख्मी तीनों भाइयों को लोग मैनाटांड अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने अमरेश गिरि को मृत घोषित कर दिया. घायल अश्विनी व अंजनी कुमार को बेतिया रेफर कर दिया. इसके बाद घटना को लेकर गुस्साये लोगों ने इनरवा-मैनाटांड मार्ग को जाम कर दिया. हंगामा करने लगे. हंगामे की खबर सुनते ही मैनाटांड बीडीओ व इनरवा थानाध्यक्ष राजकुमार मौके पर पहुंचे. 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग माने और जाम खत्म किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.घटना से पहले भाग गये थे अंचल इंस्पेक्टर विवादित भूमि और जिस समय बुधवार को तीन भाइयों को गोली मारी गयी, उस समय मैनाटांड अंचल के सीआइ अरविंद कुमार मापी के लिए पहुंचे थे. जहां सरपंच इनेश व उनके पुत्रों के भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. विवाद बढ़ने लगा. इसे देखकर मामले को सुलझाने की बजाय सीआइ वहां से भाग खड़े हुए. नतीजा इतनी बड़ी घटना घट गयी. ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते मामले का निस्तारण होता, तो शायद ऐसा मामला नहीं होता.
कोट…
मामले में सरपंच की पत्नी को हिरासत में लिया गया है. सरपंच व उनके पुत्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गयी है. नेपाल में भागने की सूचना है. इसको लेकर नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
मो कासिम, अपर पुलिस अधीक्षक, बेतिया
घटना में सरपंच संघ अध्यक्ष व उनके बेटे का आया नाम
भूमि को लेकर सरपंच संघ के अध्यक्ष का उनके भाई के पुत्रों के साथ चल रहा था विवाद
बुधवार को जमीन की मापी करने गयी थी अंचल की टीम
मापी के दौरान हुए विवाद के बाद अध्यक्ष के बेटे ने मारी गोली
गंभीर रूप से जख्मी दोनों भाइयों को बेतिया मेडिकल कॉलेज से पटना किया गया रेफर
मामले में सरपंच की पत्नी को हिरासत में लिया गया है. सरपंच व उनके पुत्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गयी है. नेपाल में भागने की सूचना है. इसको लेकर नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
मो कासिम, अपर पुलिस अधीक्षक, बेतिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




