सीएम नीतीश समेत 23 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Published at :22 Mar 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश समेत 23 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन 23 को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन में पड़ोसी देश नेपाल सहित 23 राज्यों के 1500 गांधीवादी शामिल होंगे. 23 व 24 मार्च को चंपारण सत्याग्रह और नव उपनिवेशवाद विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गांधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी करेंगे. सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय […]

विज्ञापन
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन 23 को
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन में पड़ोसी देश नेपाल सहित 23 राज्यों के 1500 गांधीवादी शामिल होंगे. 23 व 24 मार्च को चंपारण सत्याग्रह और नव उपनिवेशवाद विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गांधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी करेंगे.
सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव विद्रोही ने मंगलवार को आयोजन स्थल एमएस कॉलेज के मैदान में संवाददाताओं को यह जानकारी दी. इस सम्मेलन में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, अरविंद रेडी, मेधा पाटेकर, स्वामी अग्निवेश, पीवी राज गोपाल (एकता परिसर), वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन, एसएन सवाराव, तुलसी मुंडा (ओडिशा), प्रो विमल कुमार, लक्ष्मी दास (खादी ग्रामोद्योग) जल पुरुष राजेंद्र सिंह आदि शामिल होंगे. वहीं, पूर्व सांसद डॉ रामजी सिंह ने कहा कि आजादी के बाद हम काफी विकास किये हैं. गांधी जी के अनुसार विकास का पैमाना समाज की पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति है. पर, समाज में यह विषमता बढ़ती जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन