35 लाख की चरस व गांजा बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. छापेमारी में दो आरोपित गिरफ्तार भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई बोलेरो से सौ किलो गांजा व 690 ग्राम चरस पकड़ी मैनाटांड़ : इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी इनरवा के जवानों ने सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बोलेरो से गांजा, चरस और सौंफी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
सफलता. छापेमारी में दो आरोपित गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई
बोलेरो से सौ किलो गांजा व 690 ग्राम चरस पकड़ी
मैनाटांड़ : इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी इनरवा के जवानों ने सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बोलेरो से गांजा, चरस और सौंफी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त सामान की कीमत 34 लाख 43 हजार रुपये अनुमानित है. एसएसबी के सेनानायक राजेश टिक्कू ने बताया कि नाका डयूटी के दौरान पिलर संख्या 418/20 के समीप से सौ किलो नेपाली गांजा के साथ एक कारोबारी को दबोचने में कामयाबी िमली. आरोपित की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के भलुअहिया गांव निवासी सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र मदन प्रसाद के रूप में हुई है.
उधर पिलर संख्या 419/11 के समीप से 690 ग्राम चरस तथा चार मोबाइल के साथ एक आरोपित को पकड़ा है. पकड़ाये आरोपित की पहचान इनरवा थाना के खम्हिया निवासी गुदर प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त सामान और आरोपियों को इनरवा पुलिस को सौंप दिया है. जब्त सामान की कीमत 34 लाख 43 हजार रुपये अनुमानित है. जानकारी मिली है कि एसएसबी के जवानों ने एक कार्टन नेपाली शराब भी जब्त की है. शराब को इनरवा बीओपी में लाया गया. एसएसबी के अधिकारी शराब जब्ती से इनकार कर रहे हैं.
दिनभर चलता रहा लुकाछिपी का खेल
आरोप है कि शराब जब्ती के मामले में मंगलवार को दिनभर एसएसबी जवानों और तस्करों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा. कई लोगों का कहना था कि एक काटूर्न शराब में 21 बोतल सौंफी शराब जब्त किये जाने की चर्चा रही.
लेकिन एसएसबी के पदाधिकारी शराब जब्ती से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




