दहेज में बाइक नहीं मिली, तो पत्नी को पीटा, पांच नामजद

Published at :17 Feb 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं मिली, तो पत्नी को पीटा, पांच नामजद

योगापट्टी : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी. मामला थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा हथिया गांव की है. पीड़िता सोचिता देवी ने इस आरोप के संबंध में थाना को आवेदन सौंपा है. इसमें उसने अपने पति मुकेश ठाकुर, ससुर प्रमोद ठाकुर, सास सरस्वती देवी, ननद गुड़िया कुमारी और रीना […]

विज्ञापन

योगापट्टी : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी. मामला थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा हथिया गांव की है. पीड़िता सोचिता देवी ने इस आरोप के संबंध में थाना को आवेदन सौंपा है. इसमें उसने अपने पति मुकेश ठाकुर, ससुर प्रमोद ठाकुर, सास सरस्वती देवी, ननद गुड़िया कुमारी और रीना देवी तथा देवर निपू ठाकुर सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है.

उसका आरोप है कि दहेज में ससुराल वाले बाइक मांग रहे हैं और उसके मायके वाले गरीब हैं. कहा से देंगे. इसलिए सभी आरोपी उसके साथ मारपीट करते हैं. उसके पति खर्चा भी नहीं दे रहे. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार हंसदा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन