छात्रों ने किया हंगामा, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2017 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा चनपटिया : राजकुमार शुक्ल कॉलेज में इंटर परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार दिसरे दिन रविवार को भी प्रवेश पत्र से वंंचित छात्रों ने हंगामा किया और सतवरिया कॉलेज के सामने बेतिया-नरकटियागंज मुख्य पथ को घंटों जाम किये […]
विज्ञापन
रोष. प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
चनपटिया : राजकुमार शुक्ल कॉलेज में इंटर परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार दिसरे दिन रविवार को भी प्रवेश पत्र से वंंचित छात्रों ने हंगामा किया और सतवरिया कॉलेज के सामने बेतिया-नरकटियागंज मुख्य पथ को घंटों जाम किये रखा. सूचना पर चनपटिया व साठी थाने की पुलिस पहुंची लेकिन भारी मशक्कत के बावजूद जाम नहीं हटा सकी. छात्रों ने डीएम को बुलाने की मांग की. वे कह रहे थे िक अपने भविष्य को लेकर उच्च अधिकारी के ठोस आश्वासन की पर ही वे जाम हटायेंगे़ इसके बाद नरकटियागंज के एसडीओ अरविन्द मंडल, डीसीएल आर इश्तेयाक अंसारी आये लेिकन बात नहीं बनी.
अंततः डीइओ विश्वनाथ प्रसाद को आना पड़ा व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव से बात करने के बाद छात्रों को बाद में परीक्षा लेने का आश्वासन दिया. तब जाकर सड़क जाम को हटाया जा सका. इधर, छात्रों के भविष्य को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. इसमें नगर मंत्री अमित कुमार श्रीकांत कुमार, एजाज अली, साजिद अली, धनंजय कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार बिहारी आदि मौजूद थे.
रूपेश, संजीत आदि शामिल रहे.
राजकुमार शुक्ल इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड के लिए आये थे छात्र
प्रशासन बना मूकदर्शक, मामले से पल्ला झाड़ने में लगे रहे अधिकारी
प्रशासन की उदासीनता से हो रहा बवाल
राजकुमार शुक्ल कॉलेज सतवरिया में प्रवेश पत्र को लेकर हो रहा बवाल कोई नया नहीं है. प्रत्येक वर्ष यह समस्या सामने आती है और प्रशासन इसमें कोई ठोस कदम नहीं उठा पाता है. यहां बताते चलें कि इस कॉलेज में वर्तमान और भूतपूर्व प्राचार्य के वर्चस्व में छात्रों का भविष्य अन्धकारमय बना रहता है़ वर्तमान प्राचार्य रमेश प्रसाद की ओर से भरे गये फॉर्म का प्रवेश पत्र छात्रों को मिल गया है. जबकि भूतपूर्व प्राचार्य वशिष्ट कुंवर की ओर से भरे
गये फॉर्म का प्रवेश पत्र विभाग की ओर से जारी नहीं की गयी है. इसमें शिक्षा विभाग को सक्रिय होकर मामले का निष्पादन कराकर किसी एक ही प्राचार्य को मान्यता दे देनी चाहिए ताकि छात्र सही दिशा में अपना कदम बढ़ा सके.सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश क्रांति ने विभाग से हस्तक्षेप करने की मांग की है .ताकि स्वतंत्रता सेनानी राज कुमार शुक्ल के नाम से संचालित कॉलेज की गरिमा बनी रह सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




