बगहा, रामनगर व नरकटियागंज नगर निकाय में छह शिक्षकों का नियोजन

Published at :25 Jan 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बगहा, रामनगर व नरकटियागंज  नगर निकाय में छह शिक्षकों का नियोजन

बेतिया : जिले के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक नियोजन को लेकर मंगलवार को विपिन हाई स्कूल परिसर में नियोजन कैम्प आयोजित हुआ. कैम्प में प्लस टू के चार व माध्यमिक के दो शिक्षकों सहित कुल छह शिक्षक नियोजित हुए. हालांकि जिले के छह में से तीन नियोजन इकाईयों में नियोजन का कार्य […]

विज्ञापन

बेतिया : जिले के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक नियोजन को लेकर मंगलवार को विपिन हाई स्कूल परिसर में नियोजन कैम्प आयोजित हुआ. कैम्प में प्लस टू के चार व माध्यमिक के दो शिक्षकों सहित कुल छह शिक्षक नियोजित हुए. हालांकि जिले के छह में से तीन नियोजन इकाईयों में नियोजन का कार्य स्थगित रहा. जिला परिषद बेतिया, नगर परिषद बेतिया व नगर पंचायत चनपटिया नियोजन इकाई के अध्यक्षों द्वारा अंतीम मेधा सूची पर हस्ताक्षर नहीं किये

जाने के वजह से इन नियोजन इकाईयों में नियोजन नहीं हुआ. मंगलवार को हुए नियोजन में नगर परिषद नियोजन इकाई नरकटियागंज में प्लस टू के दो शिक्षक शिक्षकों का नियोजन हुआ. इनमें एक शिक्षक अंग्रेजी तथा दूसरा सामाजिक विज्ञान विषय में नियोजित हुआ। नगर पंचायत रामनगर में मात्र एक नियोजन प्लस टू के गृह विज्ञान में हुआ. वहीं नगर परिषद बगहा नियोजन इकाई में हुए तीन नियोजनों में एक नियोजन प्लस टू के भूगोल विषय तथा दो नियोजन माध्यमिक के विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में किया गया. कैंप के दौरान संबंधित नियोजन इकाई कर्मियों के साथ जिला शिक्षा कार्यालय के सुरेश सिंह फकरे आलम, अनिल झा, अनिल पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी आबिद हुसैन व सबीर हुसैन मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन