बेतिया की बिटिया उर्दू की तहजीब सिखाने जायेगी जापान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया की बिटिया फरहत उर्दू निबंधन लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आयी. इसके लिये उसे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 16 जनवरी को पुरस्कृत किया. उसे निबंधन लेखन के लिए लैपटॉप, शील्ड, प्रमाणपत्र एवं चेक मिला. अब जून माह में उर्दू का परचम लहराने जापान जायेगी और भारतीय संस्कृति व उर्दू की तहजीब […]
विज्ञापन
बेतिया की बिटिया फरहत उर्दू निबंधन लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आयी. इसके लिये उसे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 16 जनवरी को पुरस्कृत किया. उसे निबंधन लेखन के लिए लैपटॉप, शील्ड, प्रमाणपत्र एवं चेक मिला. अब जून माह में उर्दू का परचम लहराने जापान जायेगी और भारतीय संस्कृति व उर्दू की तहजीब सिखायेगी.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से पुरस्कार लेकर आयी फरहत का बेतिया में हुआ स्वागत
फातिमा बेतिया शहर के संत कोलंबस हाइस्कूल के वर्ग नवम् की है छात्रा
बेतिया : उर्दू निबंधन लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय फलक पर बेतिया की बिटिया फरहत फातिमा ने परचम लहरायी है. अब वह जून माह में फातिमा अब उर्दू की तहजीब सिखाने जापान जायेगी. जहां भारतीय संस्कृति व उर्दू की महत्व को जापानियों को बतायेगी. इसके लिए वह चार दिन जापान में रहेगी.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से आयोजित पीसीआरए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनानेवाली संत कोलम्बस हाई स्कूल की छात्रा फरहत फातिमा सोमवार को नई दिल्ली से पुरस्कार प्राप्त कर बेतिया लौटी. जहां बेतिया पहुंचने पर उसका विद्यालय पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया. फरहत को उर्दू निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर 16 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुरस्कृत किया. पुरस्कार के रुप में उसे लैपटॉप, शील्ड, प्रमाणपत्र एवं चेक प्रदान किया गया.
अब फरहत को जापान ट्रीप का भी तोहफा मिला है. जून में फरहत अन्य विजेता प्रतिभागियों के साथ चार दिवसीय जापान दौरे पर जायेगी. इधर विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समेत छात्र छात्राओं ने फरहत का जोरदार स्वागत किया. विद्यालय पर्यावरण मित्र डॉल्फीन क्लब के छात्र अपने सहपाठी की इस कामयाबी से फूले नहीं समा रहे थे. कार्यक्रम के दौरान फरहत ने पुरस्कार समारोह के अपने अनुभवों को साझा किया़
उसने कहा कि पेट्रोलियम व अन्य प्राकृतिक उपहार हमारे धरोहर है. इनका संतुलित उपयोग होना चाहिए. अपने क्लब के बच्चों के साथ वह इसके लिए जागरुकता पर कार्य करेगी. विद्यालय के निदेशक म़ नुरैन खान ने फरहत की इस कामयाबी पर पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी, कहा कि फरहत की यह कामयाबी सिर्फ इस विद्यालय की नहीं बल्कि पुरे जिले व सुबे के लिए गौरव की बात है. विद्यालय प्रबंधन बच्चों को पढ़ाई के साथ हीं साथ पर्यावरण संरक्षण व अन्य गतिविधियों के लिए हमेशा प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष म़ अरशद अली व संजय कुमार ने कहा कि फरहत कीसफलता में बच्चों में र्प्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। उनमें जागृति आयेगी. पर्यावरण मित्र क्लब प्रभारी सुजीत कुमार, पूर्व मुखिया हाजी लालमहम्मद , ई़ कुर्तलैन खान , गौरव उपाध्याय, राजकुमार, सुभाष ठाकुर, अमीर आलम, नसरुदीन, म़ रियाज, जहांगीर , सीईई के अभिजित कुमार, तारकेश्वर कुमार आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




