तीन लाख 22 हजार लेंगे शृंखला में हिस्सा

Published at :17 Jan 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
तीन लाख 22 हजार लेंगे शृंखला में हिस्सा

तैयारी .जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारियों ने की मॉक ड्रिल, विद्यालय में कबड्डी स्पर्द्धा मॉक ड्रिल में शामिल एसडीओ व अन्य. नरकटियागंज : मानव शृंखला की तैयारी के लिए सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों मॉक ड्रिल का अभ्यास किया. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद मंडल खुद इसका जायजा ले रहे […]

विज्ञापन

तैयारी .जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारियों ने की मॉक ड्रिल, विद्यालय में कबड्डी स्पर्द्धा

मॉक ड्रिल में शामिल एसडीओ व अन्य.

नरकटियागंज : मानव शृंखला की तैयारी के लिए सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों मॉक ड्रिल का अभ्यास किया. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद मंडल खुद इसका जायजा ले रहे थे. अनुमंडल कार्यालय के सामने मुख्य सड़क से बरवां गांव के समीप तक सड़क के पश्चिम की ओर मानव शृंखला बनाया गया. इसमें सैकड़ों जनप्रतिनिधि के साथ ही नगर के प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए.

मानव शृंखला का जायजा लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नरकटियागंज अनुमंडल में 161 किलोमीटर में मानव शृंखला का निर्माण होना है. इसके लिए तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है. उन्होने लोगों से अपील किया कि मानव शृंखला में अवश्य भाग ले. अनुमंडल पदाधिकारी ने मानव शृंखला की तैयारी के लिए अनुमंडल के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए चर्चा किया. तथा कई आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल झा,

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद, लौरिया प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी सहित मैनाटांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय, लौरिया के , अंचलाधिकारी महेश पाठक सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.

विद्यालय में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता : मानव शृंखला की तैयारी के लिए रेलवे प्रवेशिका विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन भूमि सुधार उप समाहर्ता इस्तेयाक अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद ने किया. प्रतियेगिता के दौरान नवम एवं दसवीं के छात्रों के बीच टूर्नामेंट हुआ. इसमें नवम वर्ग की टीम विजयी हुई.
वहीं छात्राओं की टीम में नवम सेक्शन ए एवं बी के बीच में टूर्नामेंट हुआ. इसमें नवम ए की टीम विजयी हुई. विजेता एवं उप विजेता टीम के छात्र – छात्राओं को प्रधानाध्यापक मो सनाउल्लाह ने कप प्रदान किया. मौके पर शिक्षक सरोज कुमार, शंभू चौबे, नंदकिशोर कुमार, जयप्रकाश सागर आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन