नाव हादसे पर सरकार का पुतला फूंका

Published at :17 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
नाव हादसे पर सरकार का पुतला फूंका

बेतिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पटना के गंगा नदी में हुए हादसा के खिलाफ स्थानीय सोआ बाबू चौक पर सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया़ कार्यक्रम इस दौरान इस घटना को सरकार व प्रशासन की लापरवाही करार दिया. कहा कि इतने बड़े आयोजन को लेकर प्रशासन इतना लापरवाह […]

विज्ञापन

बेतिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पटना के गंगा नदी में हुए हादसा के खिलाफ स्थानीय सोआ बाबू चौक पर सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया़ कार्यक्रम इस दौरान इस घटना को सरकार व प्रशासन की लापरवाही करार दिया. कहा कि इतने बड़े आयोजन को लेकर प्रशासन इतना लापरवाह कैसे हो सकता है?

नगर मंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि इस सरकार में आम से लेकर खास तक कोई सुरक्षित नहीं महसूस नही कर रहा है. प्रशासन तनाशाह और लापरवाह हो गयी, मरने वालों में अधिकांश युवा और बच्चे थे, जो देश के भविष्य थे. नगर सह मंत्री राहुल पांडेय से कहा कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित पतंग उत्सव में काफी संख्या में लोग शामिल हुए, लेकिन नावों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गयी थी. जिसके कारण इतनी बड़ा हादसा हुआ. अभाविप के नगर सह मंत्री नीतीश पटेल ने कहा कि अगर सरकार के तरफ से प्रशासन की लापरवाही पर सख्त करवाई नही करती है तो विद्यार्थी परिषद् चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी.

इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से लेकर सोआ बाबू चौक तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर, दिव्वांशु कुमार, रविंद्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अजित सिंह, रवि कुमार, वैभव कुमार, रजनीश मिश्रा, सोनू पासवान जितेन्द्र भारती, रामनरेश कुमार , अश्वनी कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन