सिलिंडर चोरी करते रंगेहाथ धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर के सागर पोखरा के समीप एक चाय की दुकान से सिलिंडर की चोरी करते चोर रंगे हाथ धराया. चोर को पकड़ने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने पकड़कर जमकर धुनाई की. की गयी प्राथमिकी : सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने दुकानदारों के चंगुल से पुरानी गुदरी निवासी दिलबाबू को छुड़ाकर थाने ले […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के सागर पोखरा के समीप एक चाय की दुकान से सिलिंडर की चोरी करते चोर रंगे हाथ धराया. चोर को पकड़ने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने पकड़कर जमकर धुनाई की.
की गयी प्राथमिकी : सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने दुकानदारों के चंगुल से पुरानी गुदरी निवासी दिलबाबू को छुड़ाकर थाने ले गयी. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने दिलबाबू के खिलाफ चाय के दुकानदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना के बावत बताया जाता है कि दिलबाबू सागार पोखरा के समीप एक चाय की दुकान सिलेंडर को चुरा रहा था. तभी स्थानीय दुकानदारों की नजर उस पर पड़ी व उसे रंगे हाथ धर-दबोच लिया. उसके बाद उसकी जमकर धुनाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




