पंद्रह मामलों की ग्राम कचहरी में हुई सुनवाई

Published at :16 Jan 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
पंद्रह मामलों की ग्राम कचहरी में हुई सुनवाई

भितहां : रविवार को हथुअहवा पंचायत के सरपंच राजेश ठाकुर द्वारा ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया. पंचायत सरकार भवन जमुनिया में आयोजित ग्राम कचहरी में 15 मामलों की सुनवाई की गयी. सरपंच ने बताया कि प्रत्येक रविवार को ग्राम कचहरी का आयोजन किया जायेगा. इस दिन सभी पंच और ग्राम कचहरी के सचिव और […]

विज्ञापन

भितहां : रविवार को हथुअहवा पंचायत के सरपंच राजेश ठाकुर द्वारा ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया. पंचायत सरकार भवन जमुनिया में आयोजित ग्राम कचहरी में 15 मामलों की सुनवाई की गयी. सरपंच ने बताया कि प्रत्येक रविवार को ग्राम कचहरी का आयोजन किया जायेगा. इस दिन सभी पंच और ग्राम कचहरी के सचिव और न्याय मित्र समय पर मौजूद होंगे.

ग्राम कचहरी मे पड़े आवेदनो पर विचार कर पहले ग्राम कचहरी के माध्यम से सचिव द्वारा नोटिस करवाया गया था. उसके बाद अगले रविवार को दोनों पक्षों के उपस्थिति मे ग्राम कचहरी की कार्यवाही शुरू हुई और दोनों पक्षों के बातों को सुनने के बाद ग्राम कचहरी ने अपना फैसला सुनाया. सरपंच ने कहा कि ग्राम कचहरी ने 15 मामलों का निबटारा आपसी रजामंदी से कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन