छात्रों में जगी तकनीकी शिक्षा की ललक

चनपटिया : क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राय ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में तकनीकी शिक्षा की ललक जगी है और इस कारण वे कंप्यूटर शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में प्रशिक्षण संस्थान खुलने से यहां के छात्रों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा. श्री राय प्रखंड के वैसखवा चौक पर लालबहादुर शास्त्री कंप्यूटर […]
चनपटिया : क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राय ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में तकनीकी शिक्षा की ललक जगी है और इस कारण वे कंप्यूटर शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में प्रशिक्षण संस्थान खुलने से यहां के छात्रों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा. श्री राय प्रखंड के वैसखवा चौक पर लालबहादुर शास्त्री कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के
उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. संस्थान के संचालक सुभाष कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान में बेसिक कंप्यूटर की हर विधा की पढ़ाई होगी और गरीब व मेधावी छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. मौके पर मुकेश वर्मा, विवेक कुमार, विशाल कुमार, विभव रंजन चौबे, सुनील गिरी, मनोज सिंह, सीमा कुमारी, लालबाबू सोनी, सृष्टि कुमारी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




