तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन दो महीने के लिए रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा : पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों का परिचालन दो माह के लिए बंद कर दिया गया है. इससे इस रेलखंड पर पहले से ही परेशानी झेल रहे रेल यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गयी है. रेल प्रशासन ने नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली 55071,55079, 55029 तथा गोरखपुर से […]
विज्ञापन
बगहा : पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों का परिचालन दो माह के लिए बंद कर दिया गया है.
इससे इस रेलखंड पर पहले से ही परेशानी झेल रहे रेल यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गयी है. रेल प्रशासन ने नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली 55071,55079, 55029 तथा गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली 55042,55082 एवं 55074 को 11 दिसंबर से 10 फरवरी 2017 तक के लिए बंद कर दिया है. अब नरकटियागंज से गोरखपुर तथा गोरखपुर से नरकटियागंज के बीच छह की जगह तीन जोड़ी अप तथा डाउन सवारी गाड़ियों का परिचालन होगा.
ट्रेनों के परिचालन बंद करने का कारण कोहरा को बताया जा रहा है. लेकिन जिसमें इस रेलखंड में रेल से यात्रा करने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा.पहले ही रेल प्रशासन गोरखपुर से मुजफ्फरपुर मे चलने वाले पैसेंजर ट्रेनों को नरकटियागंज तक ही चलाया जा रहा था. जिसके कारण विगत एक माह से बगहा के रेल यात्रियों को मुजफ्फरपुर या बेतिया जाने के लिए नरकटियागंज से दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ रही थी. रेल प्रशासन के ट्रेन बंद करने के नए फरमान से रेलयात्रियों की समस्या और बढ़ गयी है.
रेल प्रशासन का है बहाना: जानकारों का मानना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन रोकने की बात रेल प्रशासन का बहाना है. असली मकसद तो इस रुट पर मालगाड़ियों एवं लंबी दूरी के ट्रेनों के परिचालन में हो रही देरी को रोकना है. मुख्य रूप से रेलवे के द्वारा इस रेलखंड पर मालगाड़ियों का परिचालन अधिक से अधिक हो इस लिए यात्रियों के साथ यह कोहरे का छलावा रेल विभाग कर रही है.फिलवक्त गोरखपुर से सुबह,दोपहर एवं शाम को तीन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिसमें 55072 सुबह 10 बजे, 55080 बगहा में शाम को 4 बजे तथा 55030 रात के 10 बजे बगहा पहुंचेगी.
वहीं नरकटियागंज से 55073 गोरखपुर के लिए सुबह 4 बजे खुलेगी. इसके बाद नरकटियागंज से गोरखपुर के लिए दिन में कोई ट्रेन नहीं है. इसके बाद रात में 11 बजकर 33 मिनट पर तथा रात में हीं 1 बजकर 55 मिनट पर गोरखपुर के लिए ट्रेन है. नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन वैसे समय किया जा रहा है जब सबसे ज्यादा कोहरा होता है. यात्रियों का कहना है कि गोरखपुर की तरह नरकटियागंज से भी सुबह,दोपहर एवं शाम को ट्रेनों का परिचालन किया जाए.
जिससे दिन में लोगों को परेशानी खत्म हो.बगहा स्टेशन अधीक्षक जयकुमार प्रसाद ने बताया कि गाड़ियों के परिचालन को निरस्त करने के संबंध में वे ज्यादा कुछ नहीं जानते. उन्हें जो विभागीय सूचना मिली है उसके अनुसार इसके अनुसार तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन दो माह के लिए निरस्त कर दिया गया है.
एक्सप्रेस गाड़िया सभी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




