नवंबर-दिसंबर में गिरा अपराध का ग्राफ, अनुसंधान में लायें तेजी

Published at :09 Dec 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
नवंबर-दिसंबर में गिरा अपराध का ग्राफ, अनुसंधान में लायें तेजी

बेतिया : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि प्रोफेशनल क्राइम व क्रिमनलों पर लगाम कसें. उनकी हर गति-विधि व संरक्षण देने वालों पर भी नजर रखें. तभी अपराध पर लगाम लगा शांति व्यवस्था कायम रखा जा सकता है. अगर इसमें थानेदार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जाती है,तो गाज गिरनी […]

विज्ञापन

बेतिया : पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि प्रोफेशनल क्राइम व क्रिमनलों पर लगाम कसें. उनकी हर गति-विधि व संरक्षण देने वालों पर भी नजर रखें. तभी अपराध पर लगाम लगा शांति व्यवस्था कायम रखा जा सकता है. अगर इसमें थानेदार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जाती है,तो गाज गिरनी तय है. गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्षों को अपराध गोष्ठी में एसपी विनय कुमार ने निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आमतौर साल के अंत में क्राइम के ग्राफ को नीचा रखना चुनौती भरा होता है. फिर भी बेहतर पुलिसिंग से नवंबर व दिसंबर माह में अपराध के ग्राफ काफी नीचा रखा गया है. एसपी ने लंबित कांड़ों के निष्पादन में तेजी लाने, कुहासे में गश्ती तेज करने, छात्र-छात्राओं के विद्यालय आने-जाने पर नजर रखने का निर्देश दिया. एक माह के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान आधा दर्जन थानाध्यक्षों को फटकार लगाया व कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया.

एएसपी अभियान राजेश कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार, इंस्पेक्टर नवीन मिश्र, सीताराम साह, सुधीर कुमार, अमानुल्लाह खां, थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, बिमलेन्दू कुमार, संजय कुमार सिंह, सुभाष कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, ओमप्रकाश चौहान, अरूण कुमार, कुंदन कुमार सिंह, विजय यादव, मनीष कुमार शर्मा, याकूब खां, आर रहमान, यूसूफ अंसारी, रत्नेश कुमार वर्मा,राजमणी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन