पत्नी ने भी तोड़ा दम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

पति -पत्नी का सात जन्मों का रिश्ता होता है. ऐसा लोगों से कहा सुना होगा. बुधवार की सुबह गांव के फेंकू साह की हार्ट अटैक में मौत हो गयी. पति के मौत की यह सदमा सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी पार्वती देवी सहन नहीं कर सकी. साठी : थाना के […]
विज्ञापन
पति -पत्नी का सात जन्मों का रिश्ता होता है. ऐसा लोगों से कहा सुना होगा. बुधवार की सुबह गांव के फेंकू साह की हार्ट अटैक में मौत हो गयी. पति के मौत की यह सदमा सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी पार्वती देवी सहन नहीं कर सकी.
साठी : थाना के रायबरवा गांव में एक दंपति के निधन ने लोगों को रूला दिया. पति के निधन के सदमे से दम तोड़ चुकी पत्नी का एक साथ शव निकला तो पूरा माहौल ही गमगीन हो उठा.
गांव के फेंकू साह(60) को मंगलवार की अहले सुबह चार बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. परिजन अंतिम संस्कार में जुट गये और पत्नी पार्वती देवी पति के शव के पास बैठ कर विलाप करने लगी. सुबह उजाला होने पर परिजन जब शव के पास पहुंचे तो पार्वती देवी भी अपने पति के पास मरी पड़ी थी. दंपत्ति के एक साथ निधन की खबर जिसने भी सुनी वह मौके पर पहुंच गया. दंपत्ति के निधन के बाद दोनों का शव पंडई नदी घाट पर लाया गया. एक ही चिता पर पति-पत्नी का शव रखा गया. जिसे बड़े बेटे जितेंद्र व छोटे बेटे सुरेंद्र ने मुखाग्नि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




