प्रयोगशाला भेजा जायेगा बॉडीगार्ड का बेसरा

बेतियाः सरकारी बॉडीगार्ड रजनीश के बेसरा को सीआइडी की टीम फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजने की तैयारी में लगी हुई है. इसकी पुष्टि सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने भी की है. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के बानूछापर स्थित अधिवक्ता विश्वमोहन मिश्र के आवास पर सरकारी बॉडीगार्ड रजनीश की हत्या के बाद उसके शव का […]
बेतियाः सरकारी बॉडीगार्ड रजनीश के बेसरा को सीआइडी की टीम फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजने की तैयारी में लगी हुई है. इसकी पुष्टि सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने भी की है.
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के बानूछापर स्थित अधिवक्ता विश्वमोहन मिश्र के आवास पर सरकारी बॉडीगार्ड रजनीश की हत्या के बाद उसके शव का दोबारा पोस्टमार्टम उसके पैतृक गांव के नजदीकी अस्पताल गया में करवाया गया था. इसके बाद पुलिस ने रजनीश के बेसरा को सुरक्षित कर लिया था. इधर, पुलिस द्वारा इस केस को सीआइडी को स्थानांतरित करने के बाद सीआइडी की टीम ने इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










