लूट कर भाग रहा चोर धराया

Published at :24 Nov 2013 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
लूट कर भाग रहा चोर धराया

बेतियाः दिल्ली से कमा कर लौट रहे युवक से अपराधियों ने 11 हजार रुपया लूट लिया. घटना शनिवार सुबह की है. हालांकि स्थानीय लोगों के प्रयास से चोर भुरा महतो को पकड़ लिया गया. लोगों ने चोर को पकड़ कर नगर थाना के हवाले कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है पूर्वी […]

विज्ञापन

बेतियाः दिल्ली से कमा कर लौट रहे युवक से अपराधियों ने 11 हजार रुपया लूट लिया. घटना शनिवार सुबह की है. हालांकि स्थानीय लोगों के प्रयास से चोर भुरा महतो को पकड़ लिया गया. लोगों ने चोर को पकड़ कर नगर थाना के हवाले कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी 22 वर्षीय हबीब आलम दिल्ली से कमा कर शनिवार की सुबह सप्तक्रांति से बेतिया स्टेशन पर उतरा.

घर जाने के लिए चेक पोस्ट स्थित बस अड्डा पर स्टेशन से पैदल ही निकल पड़ा. जहां रास्ते में ही एमजेके कॉलेज के चहारदीवारी के समीप मुख्य सड़क पर ही युवक को अकेला पाकर तीन अपराधियों ने मुंह दबा कर 14 हजार 5 सौ रुपया नकद व बैग लेकर भाग निकले. युवक के रोने-चिल्लाने पर पीछे से आ रहे बाइक चालक ने दौड़ कर एक चोर पकड़ लिया. जबकि दो चोर भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों ने पकड़े गये चोर को नगर थाना को सुपुर्द कर दिया है. चोर की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के भुसवा गांव के भुटा महतो के रूप में हुई है. जो शहर के ही नौरंगा बाग मुहल्ला में अपने बीबी, बच्चों के साथ रहता है.

11 हजार 5 सौ रुपये लौटाया

पकड़े गये युवक से पूछताछ जारी है. इसके लिए पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत किया है. हालांकि चोर के जेब से मात्र चार हजार पांच सौ रुपया बरामद हुआ. घंटों बाद नगर थाना पहुंची चोर की बीबी ने सात हजार रुपया लौटायी. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पकड़े गये चोर को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन