तत्काल टिकट के खेल में रेलवे प्रशासन फेल

Published at :16 Nov 2013 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
तत्काल टिकट के खेल में रेलवे प्रशासन फेल

बेतियाः मॉडल स्टेशन बेतिया के आरक्षित टिकट काउंटर पर नियम को ताक पर रख कर काम किया जाता है. स्टेशन प्रशासन की अनदेखी के कारण आरक्षण टिकट काउंटर पर बिचौलिये हावी हैं. कर्मियों और बिचौलियों में कोई फर्क ही नहीं दिखायी देता है. जिससे प्रतिदिन यात्री ठगी का शिकार हो रहे हैं. इधर छठ व […]

विज्ञापन

बेतियाः मॉडल स्टेशन बेतिया के आरक्षित टिकट काउंटर पर नियम को ताक पर रख कर काम किया जाता है. स्टेशन प्रशासन की अनदेखी के कारण आरक्षण टिकट काउंटर पर बिचौलिये हावी हैं. कर्मियों और बिचौलियों में कोई फर्क ही नहीं दिखायी देता है. जिससे प्रतिदिन यात्री ठगी का शिकार हो रहे हैं. इधर छठ व मुहर्रम को लेकर आरक्षण टिकट के धंधे में तेजी आ गयी है.

आरक्षण टिकट काउंटर पर यह खेल शाम से ही शुरू हो जाता है. यात्रियों की बातों पर यकीन करें तो तत्काल टिकट तो सपना है. बखरिया के दिवेश कुमार ने बताया कि तत्काल के लिए काउंटर कब खुलता है और कब बंद हो जाता है, पता ही नहीं चलता है. बलथर थाना क्षेत्र के नवीन कुमार ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए खुलेआम पांच सौ से एक हजार रुपये की डिमांड काउंटर के आस-पास खड़े बिचौलिये करते हैं. अन्यथा लाइन में खड़े रह जाना पड़ता है. इधर आरक्षण टिकट के मुश्किलों को लेकर आये दिन यात्री व बिचौलियों में बकझक भीहोती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन