प्रतिदिन होगा सफाई कार्य का निरीक्षण

बेतियाः नगर की सफाई व्यवस्था में अब नगरवासियों को बदलाव नजर आयेगा. वार्ड में होने वाली सफाई पर नप के वरीय अधिकारियों की भी नजर रहेगी. नप कार्यपालक पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने सफाई कार्य के निरीक्षण के लिए भी टीम का गठन किया है. जो प्रतिदिन नगर के सभी वार्डो की सफाई का जायजा लेगी. […]
बेतियाः नगर की सफाई व्यवस्था में अब नगरवासियों को बदलाव नजर आयेगा. वार्ड में होने वाली सफाई पर नप के वरीय अधिकारियों की भी नजर रहेगी. नप कार्यपालक पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने सफाई कार्य के निरीक्षण के लिए भी टीम का गठन किया है. जो प्रतिदिन नगर के सभी वार्डो की सफाई का जायजा लेगी.
इतना ही नहीं टीम सफाई कर्मचारियों की हाजिरी की भी जांच करेगी. अगर कोई कर्मचारी बिना कारण बताये अनुपस्थित रहेंगे, उनका उस दिन का वेतन भी काट लिया जायेगा. टीम में सिटी मैनेजर दीपक तिवारी, जेइ सुजय सुमन, संजय यादव व विजय कुमार राउत शामिल हैं. नगर के मुख्य मार्गो की भी सफाई प्रतिदिन होगी. इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी भी लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










