विवाहिता के साथ गैंग रेप प्राथमिकी दर्ज

Published at :13 Nov 2013 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता के साथ गैंग रेप प्राथमिकी दर्ज

मैनाटांड़, बेतियाः प्रखंड क्षेत्र के पिड़ारी गांव में विवाहिता के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इनरवा थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना शुक्रवार की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस ने पीड़िता को […]

विज्ञापन

मैनाटांड़, बेतियाः प्रखंड क्षेत्र के पिड़ारी गांव में विवाहिता के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इनरवा थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना शुक्रवार की है.

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस ने पीड़िता को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा. उसकी मेडिकल जांच करायी. प्राथमिकी के मुताबिक वह अपने घर में अकेली सोयी थी. इसी बीच ग्रामीण वकील मियां, अवधेश कानू, खुफी कानू, छोटेलाल प्रसाद व मुख्तार मियां उसके घर में घुस गये. बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया. ग्रामीणों की मानें तो पहले तो पंचायती के आधार पर मामला सलटाने का प्रयास किया गया. मामला नहीं सुलझने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन