स्कूली बच्चों का इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प

Published at :11 Nov 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों का इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प

बेतिया : बच्चों में रचनात्मक लेखन के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराजा पुस्तकालय की डिजिटल शाखा में मंगलवार को इको दीपावली विषय पर नारा, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मे केआर उ.विद्यालय, कन्या म़ विद्यालय लाल बाजार, मध्य विद्यालय लाल बाजार, मध्य विद्यालय गंडक कॉलोनी, आशा इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल, आलोक […]

विज्ञापन

बेतिया : बच्चों में रचनात्मक लेखन के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराजा पुस्तकालय की डिजिटल शाखा में मंगलवार को इको दीपावली विषय पर नारा, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता मे केआर उ.विद्यालय, कन्या म़ विद्यालय लाल बाजार, मध्य विद्यालय लाल बाजार, मध्य विद्यालय गंडक कॉलोनी, आशा इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल, आलोक भारती शिक्षण संस्थान विद्यालयों के 61 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतिभागियों ने इको दीपावली को लेकर श्लोगन के माध्यम से अपने विचार रखे.

पुस्तकाध्यक्ष पण्डित चतुर्भुज मिश्र ने कहा कि ईको दीपावली का मतलब प्रति संगत व सुखमय-आनन्दमय दीपावली मनाने और दूसरों को मनाने देने से है़
प्रतियोगिता के निर्णायक दिल्ली विश्वविद्यालय के शोध छात्र सुशान्त कुमार शर्मा ने कहा कि यदि हम प्रकृति को अपना दोस्त समझे तो हम उसे नुकसान नहीं पहुंचायेंगे. कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षकों में रेमी पीटर, सोनी दूबे, दिवाकर राय, मनोज भारती, एम़क के़ द्विवेदी, उपेन्द्र मोहन ठाकुर आदि का सराहनीय योगदान रहा़
शाखा के समन्वयक जगमोहन कुमार व रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जिसमें प्रथम स्थान मध्य वि़ लाल बाजार की काजल कुमारी, दूसरा स्थान संयुक्त रूप से मध्य विद्यालय गंडक कॉलोनी की पम्मी कुमारी व रा. कन्या म़ विद्यालय लाल बाजार की हुश्ने आरा प्रवीन ने प्राप्त किया. तीसरा स्थान
पर केआर उच्च विद्यालय के अमित कुमार कुशवाहा व म़ वि़ लाल बाजार की किरण कुमारी ने प्राप्त किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन