सांसद संजय जायसवाल के नेतृत्व में मिलीं 13 सीटें

बेतिया : पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में एनडीए का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में काफी बेहतर रहा. इससे भाजपा खेमा में काफी उत्साह है. स्थानीय सांसद डा. संजय जायसवाल ने इस जीत पर पूर्वी व पश्चिम चंपारण की जनता को बधाई दी. कहा कि इस आधी में भी चंपारण की जनता ने भाजपा व उसके गठबंधन […]
बेतिया : पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में एनडीए का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में काफी बेहतर रहा. इससे भाजपा खेमा में काफी उत्साह है. स्थानीय सांसद डा. संजय जायसवाल ने इस जीत पर पूर्वी व पश्चिम चंपारण की जनता को बधाई दी. कहा कि इस आधी में भी चंपारण की जनता ने भाजपा व उसके गठबंधन को जनादेश दिया है.
सांसद डाॅ संजय पूर्वी व पश्चिम चंपारण में विधानसभा चुनाव की कमान संभाले थे. पूर्वी व पश्चिम चंपारण की 21 सीटों में एनडीए गठबंधन को 13 सीटों पर कामयाबी मिली. इस पर उन्होंने भी खुशी जाहिर की. वही उन्होंने महागंठबंधन की जीत पर सीएम नीतीश कुमार बधाई दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए बिहार का विकास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










