दूसरे दिन भी रोका सफाई वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : वेतन भुगतान की मांग को ले अड़े 20 नप कर्मियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी अपना आंदोलन तेज रखा. सुबह ही नप कार्यालय परिसर में पहुंच कर इन आंदोलनकारी कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया. सफाई वाहनों को नप परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया. जबकि करीब तीन-चार पार्षदों ने काफी समझाने […]
विज्ञापन
बेतिया : वेतन भुगतान की मांग को ले अड़े 20 नप कर्मियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी अपना आंदोलन तेज रखा. सुबह ही नप कार्यालय परिसर में पहुंच कर इन आंदोलनकारी कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया. सफाई वाहनों को नप परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया.
जबकि करीब तीन-चार पार्षदों ने काफी समझाने की कोशिश भी की, पर उग्र कर्मी नहीं माने. वे लोग वेतन नहीं तो काम नहीं का नारा बुलंद करने लगे. कर्मियों के उग्र तेवर को देखते हुए सफाई वाहनों के चालक वापस लौट गये. इस आंदोलन में युवराज बहादुर सिंह, संजीव कुमार, रमण कुमार, अमित कुमार व मंजय कुमार शामिल थे. इनके पक्ष में सफाई कर्मचारियों के नेता सह पार्षद पति विनय बागी भी उतर गये थे. सभापति जनक साह व नप इओ विपिन कुमार इस दौरान अनुपस्थित दिखे.
सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं कर्मी: नप इओ
20 नप कर्मी अपने मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर है. लेकिन इस दौरान सफाई वाहनों को रोकना सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना है. शनिवार को पटना से लौटेंगे तो इस समस्या का हल निकालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










