ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published at :06 Nov 2015 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नौतन : पश्चिमी नौतन पंचायत के खाप टोला गांव मे ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से उपभोक्ताओं को कई दिनों से बिजली नसीब नहीं हो रही है. जले ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीण मुनीलाल पासवान, भिखारी कुशवाहा, शंभु सोनी, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, चैनी देवी, […]

विज्ञापन

नौतन : पश्चिमी नौतन पंचायत के खाप टोला गांव मे ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से उपभोक्ताओं को कई दिनों से बिजली नसीब नहीं हो रही है.

जले ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीण मुनीलाल पासवान, भिखारी कुशवाहा, शंभु सोनी, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, चैनी देवी, अर्मेंद्र राम, जोखू राम, संजय पासवान, संतोष पासवान, मुकेश पासवान आदि ने बताया कि लगभग 500 उपभोक्ताओं को बिजली 100 केवी के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति की जाती है. कहा कि प्रत्येक माह ट्रांसफाॅर्मर जल जाता है.
विभाग से ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए कई बार गुहार लगायी गयी. बावजूद ग्रामीणों को ट्रांसफाॅर्मर नसीब नहीं हुआ. ग्रामीणों ने विभाग से 200 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने अाह्वान किया कि दो दिनों के अंदर जले ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया तो ग्रामीण विवश
होकर मुख्य सड़क पर जाम कर आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन