काम छोड़ कर चली गयी तीनों रसोइया

हरनाटांड़ : कस्तूरबा के वार्डन और रसोइया के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इस वजह से बुधवार की सुबह वार्डन को ही छात्राओं के लिए नाश्ता बनाना पड़ा. दरअसल, बगहा दो प्रखंड के हरनाटांड़ में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में पिछले एक सप्ताह अनबन चल रहा था. आपसी रंजिश के कारण बुधवार को […]
हरनाटांड़ : कस्तूरबा के वार्डन और रसोइया के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इस वजह से बुधवार की सुबह वार्डन को ही छात्राओं के लिए नाश्ता बनाना पड़ा. दरअसल, बगहा दो प्रखंड के हरनाटांड़ में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में पिछले एक सप्ताह अनबन चल रहा था.
आपसी रंजिश के कारण बुधवार को रसोइयों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया. छुट्टी की अर्जी देकर तीनों रसोइया गायब हो गयीं. रसोइया सोना देवी, मालती देवी एवं हिरामती देवी का कहना है वार्डन प्रताडि़त करती है. हर बात पर ताना मारती है. वे कहती हैं कि काम करो , मरा कहना मानो, नहीं तो नौकरी जायेगी. तुम लोगों की नौकरी पक्की नहीं है.
जबकि कस्तूरबा विद्यालय के संचालक केदार प्रसाद रजक ने बताया कि चार- पांच दिन पहले रसोइयों ने मेरे पास शिकायत किया था कि वार्डन संगीता देवी रसोइयों को प्रताडि़त कर रही है. गाली- गलौज भी करती है. जब उनकों समझाया गया तो उल्टा संचालक से ही उलझ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










