पर्व में तैनात अधिकारियों की तैनाती

Published at :21 Oct 2015 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
पर्व में तैनात अधिकारियों की तैनाती

बेतिया : दुर्गापूजा एवं मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण में तैनात अधिकारियों की भी निगरानी होगी. क्या वे अपने निर्धारित स्थल पर तैनात हैं या नहीं. इसके लिए डीएम लोकेश कुमार सिंह ने अनुमंडल स्तर पर उड़नदस्ता दल बनाया है. ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के पल-पल की खबर लेने के लिए जिला एवं […]

विज्ञापन

बेतिया : दुर्गापूजा एवं मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण में तैनात अधिकारियों की भी निगरानी होगी. क्या वे अपने निर्धारित स्थल पर तैनात हैं या नहीं. इसके लिए डीएम लोकेश कुमार सिंह ने अनुमंडल स्तर पर उड़नदस्ता दल बनाया है.

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के पल-पल की खबर लेने के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तर पर दिन-रात कार्यरत रहने वाला नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. डीएम ने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा स्थलों पर इकट्ठी होती है. इससे विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है. इसी प्रकार मुहर्रम में भी ताजिया के साथ जुलूस निकाली जाती है.

इन दोनों त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी को ड्यूटी पर लगाया गया है. इधर अगर प्रतिनियुक्ति स्थल पर कोई दंडाधिकारी अथवा पुलिस बल नहीं पाये जायेंगे तो ऐसे लोगों पर गाज गिरनी तय है.
रात-दिन काम करेगा नियंत्रण कक्ष
दशहरा व मुहर्रम को लेकर जिला मुख्यालय व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है. ताकि कोई भी सूचना मिले उसका समाधान तुरंत हो. बेतिया नियंत्रण कक्ष में संजय कुमार, कनीय अभियंता, पथ प्रमंडल,नरकटियागंज नियंत्रण कक्ष में अजय कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, नरकटियागंज, बगहा नियंत्रण कक्ष में कुमार दीनबंधु, अवर निबंधक, बगहा एवं समाहरणालय नियंत्रण कक्ष में प्रशांत, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बेतिया को प्रतिनियुक्त किया गया है.
बेतिया उड़नदस्ता दल के प्रभारी बने जयकिशुन व नरकटियागंज के लालदेव
बेतिया अनुमंडल में गठित उड़नदस्ता दल के प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जयकिशुन प्रसाद , नरकटियागंज के कार्यपालक दंडाधिकारी लालदेव राम, बगहा में कोषागार पदाधिकारी बगहा के मुराद अली को प्रतिनियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन