प्लस टू हाइस्कूल में शिक्षकों की कमी

Published at :01 Jul 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
प्लस टू हाइस्कूल में शिक्षकों की कमी

नरकटियागंज : प्रखंड के लगभग सभी उच्च विद्यालयों को प्लस टू में प्रोन्नत कर दिया गया है़ बावजूद इसके इन विद्यालयों में विज्ञान की पढ़ाई के लिए बच्चों का नामांकन नहीं हो रहा है़ अगर किसी विद्यालय में विज्ञान के छात्र है भी तो सिर्फ नाम के. उनका अनुपात कला संकाय के छात्रों की तुलना […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : प्रखंड के लगभग सभी उच्च विद्यालयों को प्लस टू में प्रोन्नत कर दिया गया है़ बावजूद इसके इन विद्यालयों में विज्ञान की पढ़ाई के लिए बच्चों का नामांकन नहीं हो रहा है़ अगर किसी विद्यालय में विज्ञान के छात्र है भी तो सिर्फ नाम के.
उनका अनुपात कला संकाय के छात्रों की तुलना में बहुत ही कम है़ नगर के रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं मतीसरा कुंअर बालिका उच्च विद्यालय मे जैसे तैसे बच्चे नामांकन तो ले रहे है़ मगर ग्रामीण क्षेत्र मे प्लस टू उच्च विद्यालयों मे यह संख्या बहुत ही कम है़
उच्च विद्यालयों को प्लस टू मे प्रोन्नत तो कर दिया गया़ मगर उन विद्यालयों में शिक्षक की कमी है़ इन विद्यालयों मे अभी भी विषयवार पढ़ाई के लिए शिक्षक मौजूद नहीं है़ जिसके कारण बच्चे इन विद्यालयों मे अपना नामांकन नहीं लेते है़ रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय एवं मतीसरा कुंअर बालिका उच्च विद्यालय मे विज्ञान की पढ़ाई के लिए एक भी शिक्षक नहीं है़ प्लस टू उच्च विद्यालय मे गणित के साथ हिन्दी नन,राष्ट्र भाषा एवं अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए शिक्षक नहीं है़ वही आर एन हाई स्कूल में प्लस टू के लिए मात्र एक ही शिक्षक मौजूद है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन