सभी 56 ग्रामीण बैंकों की देशव्यापी हड़ताल आज

Published at :30 Jun 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
सभी 56 ग्रामीण बैंकों की देशव्यापी हड़ताल आज

बेतिया : देश भर के सभी 56 ग्रामीण बैंकों के कर्मी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार 30 जून को हड़ताल पर रहेगें. युनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर आहूत एक दिवसीय हड़ताल की सफलता को लेकर सोमवार को ग्रामीण बैंक कर्मियों की एक बैठक बानुछापर में आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र […]

विज्ञापन
बेतिया : देश भर के सभी 56 ग्रामीण बैंकों के कर्मी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार 30 जून को हड़ताल पर रहेगें. युनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर आहूत एक दिवसीय हड़ताल की सफलता को लेकर सोमवार को ग्रामीण बैंक कर्मियों की एक बैठक बानुछापर में आयोजित हुई.
जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र शुक्ल ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आफिसर्स फेडरेशन के महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आज जिन उपलब्धियों का ढिढ़ोरा पीट रहे हैं. उसमें सर्वाधिक योगदान ग्रामीण बैंकों का है.
बावजूद इसके ग्रामीण बैंकों के प्रति केंद्र सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है. क्षेत्रीय सचिव राजन कुमार मिश्र ने 11 सूत्री मांगों को लेकर 30 जून को आहूत हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर कुंदन कुमार उपाध्याय, सुरेश प्रसाद, नेहा कुमारी, अंकिता कुमारी, कंचन प्रसाद, रश्मि कुमारी, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, ब्रज किशोर पांडेय, पीएन मिश्र, फिलीप पास्कल, हीरालाल, योगेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन