छात्राओं ने रेल अधिकारियों को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

रामनगर : हरिनगर रेलवे स्टेशन पर विगत 24 जून को बेपटरी हुई रेल ट्रैक पैकिंग मशीन की जांच करने आये रेलवे के चार सदस्यीय टीम शनिवार की सुबह 10 बजे के आसपास हरिनगर पहुंची. रेल अधिकारियों की टीम को गुट्टीलाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने घेर लिया. रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य […]
विज्ञापन
रामनगर : हरिनगर रेलवे स्टेशन पर विगत 24 जून को बेपटरी हुई रेल ट्रैक पैकिंग मशीन की जांच करने आये रेलवे के चार सदस्यीय टीम शनिवार की सुबह 10 बजे के आसपास हरिनगर पहुंची.
रेल अधिकारियों की टीम को गुट्टीलाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने घेर लिया. रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होने के बाद पुराने सड़क मार्ग से आवागमन बंद करने को लेकर छात्राएं आक्रोशित थीं. करीब 400 की संख्या में आक्रोशित छात्राओं ने जांच दल के सदस्यों से बंद की गयी रेलवे गुमटी खोलने का आग्रह किया. छात्राओं का कहना था कि ओवरब्रिज पर पैदल पार करना काफी कठिन है.
कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. पूरे शहर में लड़कियों के पढ़ने के लिए गुट्टीलाल कन्या उच्च विद्यालय एक मात्र स्कूल है, जिसमें जाने के लिए गुमटी पार कर जाया जाता था. गुमटी बंद हो जाने से हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छात्राओं ने गुमटी नहीं खुलने की सूरत में आंदोलन करने की धमकी भी दी.
अपनी मांगों से संबंधित एक लिखित आवेदन जांच दल को दिया. छात्राओं के साथ हीं नगर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी व अन्य लोगों भी उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेता संजय राय, व्यवसायी भूपेंद्र जायसवाल, प्रदीप सिंह, डब्बू अग्रवाल, शेषनाथ प्रसाद, सहित अन्य ने गुमटी चालू करने का निवेदन किया.
जांच दल का नेतृत्व कर रहे सहायक मंडल रेल प्रबंधक बीएस दोहरे ने कहा कि ओवरब्रिज पर पैदल चलने की व्यवस्था की जायेगी तथा आप सभी की मांगों को उच्चधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा. एडीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुमन भारती, वरिष्ठ मंडल दूरसंचार अधिकारी केसी शर्मा, नरकटियागंज के एएसटी गौतम कुमार गुप्ता , यातायात निरीक्षक मो कलीम व आरपीएफ इंस्पेक्टर एके झा उपस्थित थे.
दुर्घटनास्थल का किया निरीक्षण
हरिनगर रेलवे स्टेशन के पूरब माल गोदाम के समीप 24 जून को प्वाइंट बदलने के दौरान हुई तकनीकी चूक की अधिकारियों ने जांच की. जांच बहुत हीं सूक्ष्मता से की गयी.
जांच के दौरान रेल ट्रैक की नापी की गयी. साथ हीं मशीन के चालक, घटना के समय उपस्थित एएसएम प्रवीण कुमार, एसएम रामनरेश राम सहित अन्य से भी पूछताछ की गयी. जांच के बाद एडीआरएम ने बताया कि मशीन के बेपटरी होने के कारणों की जांच की जा रही है. इस संबंध में प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










