लॉटरी के दो धंधेबाज गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में घूम-घूम कर करते थे लाखों का कारोबार बेतिया : एक नंबरी लॉटरी के दो धंधेबाजों को नगर थाने की पुलिस ने नगर के बुलाकी सिंह चौक से रंगेहाथ गिरफ्तार किया. धंधेबाजों के पास से पुलिस ने लॉटरी का रिजल्ट शीट, कुछ अवैध लॉटरी, डायरी, नगदी 340 रुपये के साथ एक मोबाइल फोन भी […]
विज्ञापन
शहर में घूम-घूम कर करते थे लाखों का कारोबार
बेतिया : एक नंबरी लॉटरी के दो धंधेबाजों को नगर थाने की पुलिस ने नगर के बुलाकी सिंह चौक से रंगेहाथ गिरफ्तार किया. धंधेबाजों के पास से पुलिस ने लॉटरी का रिजल्ट शीट, कुछ अवैध लॉटरी, डायरी, नगदी 340 रुपये के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.
एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि एक नंबरी लॉटरी का धंधा करने के मामले में बुलाकी सिंह चौक से मिस्कार टोली निवासी शमसुल मियां का पुत्र मुन्ना, नया बाजार निवासी उपदेश प्रसाद के पुत्र सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. इसमें कालीबाग ओपी प्रभारी ओमप्रकाश चौहान, दारोगा एजाज आलम, उमाशंकर चौधरी, जमादार सुनील सिंह व अरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
नगर में अभी हैं करीब एक दर्जन धंधेबाज
गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को दिये बयान में खुलासा किया है कि करीब एक दर्जन लोग इस धंधे में शामिल हैं. ये लोग शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाका में अपना धंधा चलाते हैं. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से बरामद मोबाइल फोन के आधार उन धंधेबाजों की तलाश जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










