विमानों को चक्कर लगाते देख अफरातफरी

Published at :24 Jun 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
विमानों को चक्कर लगाते देख अफरातफरी

नरकटियागंज : शाम के लगभग आठ बज कर 40 मिनट हुए हैं नगरवासियों की नजरें आसमान की ओर हैं आसमान में तीन तीन विमान एक साथ चक्कर लगा रहे हैं लोगों की नजरों में कौतूहल के साथ भय भी है.कोई एसपी को फोन कर रहा है तो कोई डीएम को़ किसी के समझ में नहीं […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : शाम के लगभग आठ बज कर 40 मिनट हुए हैं नगरवासियों की नजरें आसमान की ओर हैं आसमान में तीन तीन विमान एक साथ चक्कर लगा रहे हैं
लोगों की नजरों में कौतूहल के साथ भय भी है.कोई एसपी को फोन कर रहा है तो कोई डीएम को़ किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि तीनों विमान आसमान में एक दूसरे के पीछे चक्कर क्यों लगा रहे हैं विदित हो कि सोमवार की रात्रि दिल्ली से काठमांडू जाने वाले तीन विमानों को नेपाल में मौसम खराब होने के कारण लैंड करने की अनुमति नहीं मिली़
जिसके कारण विमान लगभग एक घंटे तक सीमा क्षेत्र में आसमान में उड़ता रहा़ लोग इसे दुश्मन का विमान समझकर डर भी रहे थे तो कुछ लोग मान रहे थे कि यह सेना की ओर से चलाया गया कोई अभियान है़
इस संबंध में जब एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक संजय कुमार को बताया गया तो उन्होंने इंडियन एयरपोर्ट के निगरानी विभाग से विमानों के संबंध में जानकारी ली़ इंडियन एयरपोर्ट के निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों विमान सिविलियन उड़ान पर थे तथा दिल्ली से काठमांडू जा रहे थ़े मौसम खराब होने के कारण उन्हें भारतीय क्षेत्र में समय गुजारने की अनुमति दी गयी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन