25 को रोजगार सेवक करेंगे जेल भरो आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : पंचायत रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में 25 जून को पटना जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इसकी घोषणा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार को एमजेके कॉलेज के परिसर में बैठक करते हुए की. उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक 11 मई से सामुहिक अवकाश पर है. जिला प्रशासन से […]
विज्ञापन
बेतिया : पंचायत रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में 25 जून को पटना जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इसकी घोषणा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार को एमजेके कॉलेज के परिसर में बैठक करते हुए की.
उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक 11 मई से सामुहिक अवकाश पर है. जिला प्रशासन से उन्हें कोई शिकायत नहीं है. लड़ाई तो सरकार है जो उनके सेवा का समायोजन नहीं कर रही है. सरकार समायोजन की जगह उलटे धमकी व तुगलकी फरमान जारी कर रही है.
इसी आंदोलन के तहत पटना में जेल भरो आंदोलन का फैसला लिया गया है. रोजगार सेवकों से इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया. इस बैठक में जिला सचिव नागेंद्र भारती, सुनील कुमार, पुन्नु कुमार, संजीव कुमार चौधरी, संजय यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










