मॉनसून की फुहार : शनिवार की रात हुई झमाझम बारिश, लुढ़का पारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : झमाझम बरसात से शहर की नालियां उफना गई और सड़कों पर ही नाले के गंदे पानी बहने लगे. शनिवार की रात हुई बारिश के बाद नगर की यह हालत हो गयी. शहर के कई मुहल्लों व मुख्य सड़कें जल मग्न हो गयीं. नप के नाले सफाई की पोल इस बरसात ने खोल दी. […]
विज्ञापन
बेतिया : झमाझम बरसात से शहर की नालियां उफना गई और सड़कों पर ही नाले के गंदे पानी बहने लगे. शनिवार की रात हुई बारिश के बाद नगर की यह हालत हो गयी. शहर के कई मुहल्लों व मुख्य सड़कें जल मग्न हो गयीं. नप के नाले सफाई की पोल इस बरसात ने खोल दी.
शहर के मीना बाजार, हॉस्पिटल रोड, खुदा बख्श चौक, थाना रोड आदि जगहों पर पानी लग गये. लोगों का चलना इन मार्गो में दुश्वार हो गया था. सबसे ज्यादा परेशानी बुजूर्गो व महिलाओं को हुई है. जलजमाव वाले मुहल्ले में बच्चे घर में ही रहे.
कचरा भी बह गया नाले में
नगर परिषद ने नगर के कुछ मुख्य नालों की सफाई भी विभागीय स्तर पर शुरू करायी थी. नालों का कचरे निकाल कर नालों के किनारे रखा गया था. बरसात के कारण कचरा फिर से नालों में ही चला गया. नगर के महावत टोली, टाउन हॉल रोड, मीना बाजार में ऐसे नजारे देखने को मिले.
पानी की तेज धार से धंसी जमीन
मूसलाधार हुई पानी की धार से नगर के राजडय़ोढ़ी में जमीन धंस गयी. इसके बाद वहां पानी का बहाव तेज हो गया. रविवार की सुबह इस जगहों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. लोग पानी के तेज धारा को काफी देर तक हुजूम बना देखते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










