43 से 33 पर आया पारा

Published at :15 Jun 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
43 से 33 पर आया पारा

बेतिया : दिन भर उमड़-घुमड़ करने वाले बादल शनिवार की रात झूम कर बरसे. झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये. वहीं भीषण गरमी से भी लोगों को फिलहाल राहत मिल गयी. धान की नर्सरी के लिए आसमान से अमृत बरसा. एक सप्ताह से पश्चिम चंपारण में भीषण गरमी पड़ रही थी. चिलचिलाती धूप […]

विज्ञापन
बेतिया : दिन भर उमड़-घुमड़ करने वाले बादल शनिवार की रात झूम कर बरसे. झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये. वहीं भीषण गरमी से भी लोगों को फिलहाल राहत मिल गयी. धान की नर्सरी के लिए आसमान से अमृत बरसा. एक सप्ताह से पश्चिम चंपारण में भीषण गरमी पड़ रही थी.
चिलचिलाती धूप सड़कों पर कफ्यरू जैसे हालात थे. सभी को ब्रेसब्री से मॉनसून का इंतजार था. इसी बीच शनिवार की शाम एक बार फिर बादल में अचानक काले-काले बादल छाने लगे.
दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई. इससे सूख रही किसानों की नर्सरी में जान आ गयी. जिन किसानों की खेत नमी नहीं रहने की वजह से जुताई नहीं हो सकी थी, उसकी जुताई भी शुरू हो गयी. बिचड़ा गिराने का कार्य तेजी से किसानों ने शुरू कर दिया. बारिश की वजह से गुरुवार को पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा. हालांकि देर शाम फिर उमस शुरू हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन